फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened lower on 22 february

Share Market Today: कोरोना ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, सेंसेक्स 1024 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

Mon, 22 Feb 2021 02:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 22 Feb 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : Indian indices opened lower on 22 february
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसके वजह से शेयर बाजार में अब गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.78 अंक (0.03 फीसदी) की तेजी के साथ 50905.54 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.30 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 14999.05 के स्तर पर खुला। 996 शेयरों में तेजी आई, 409 शेयरों में गिरावट आई और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद बाजार में जोरदार गिरावट आई।

विज्ञापन


दोपहर 1.59 बजे: शेयर बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 1024 अंकों की गिरावट के बाद 49865.38 के स्तर पर पहुंच गया। इन दौरान निफ्टी 276 अंक यानी 1.84 पीसदी नीचे 14705.75 के स्तर पर था।
विज्ञापन

दोपहर 12.16 बजे: बीएसई का सेंसेक्स 753.37 अंक लुढ़ककर 50136.39 के स्तर पर था। एनएसई का निफ्टी 190.50 अंक फिसलकर 14791.25 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11.14 बजे: सेंसेक्स 495.45 अंक (0.97 फीसदी) नीचे 50394.31 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी गिरावट आई और यह 124.60 अंक (0.83 फीसदी) की गिरावट के साथ 14857.15 के स्तर पर पहुंचा। 

इस सप्ताह वैश्विक संकेत तय करेंगे बाजार की दिशा
इस सप्ताह शेयर बाजार किसी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक रुझानों का अनुसरण करेंगे और अनुमान है कि इस दौरान बाजार की चाल सीमित दायरे में रहेगी। विश्लेषकों ने बताया कि मासिक डेरिवेटिव सौदों को काटने के चलते उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। बाजारों के सुस्त और सीमित दायरे में बने रहने का अनुमान है। निवेशकों को प्रमुख सूचकांकों में सावधानी से कारोबार करना चाहिए और वैश्विक बाजारों में किसी भी घटनाक्रम को ध्यान में रखना चाहिए। पिछले सप्ताह बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 फीसदी की गिरावट आई। 

बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.23 लाख करोड़ रुपये घटा गया। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बढ़त दर्ज की। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हुई और इसका बाजार मूल्यांकन 44,672.14 करोड़ रुपये घटकर 11,52,770.11 करोड़ रुपये रह गया।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, कोल इंडिया, गेल, बीपीसीएल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और रियल्टी की शुरुआत गिरावट पर हुई। वहीं मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी, मेटल और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 11.96 अंक (0.02 फीसदी) नीचे 50,877.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 49.20 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 15,031.00 के स्तर पर था।


पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 222.82 अंक (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,101.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 64.50 अंक यानी 0.43 फीसदी नीचे 15,054.50 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 434.93 अंक (0.85 फीसदी) नीचे 50889.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 14981.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed