फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened lower on 11 february sensex above 51100

लाल निशान पर खुला बाजार, 143 अंक नीचे सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 11 Feb 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 11 Feb 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened lower on 11 february sensex above 51100
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

एक फरवरी 2021 को पेश हुए बजट के बाद कईं दिनों तक शेयर बाजार में बढ़त जारी रही। हालांकि आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 143.55 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 51165.84 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.25 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15073.25 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


आज 736 शेयरों में तेजी आई और 466 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। व्यापक रूप से सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टाइटन, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, इचर मोटर्स, डॉक्टर रेड्डी और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, मीडिया, पीएसयू बैंक और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 1.51 अंक ऊपर 51310.90 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 49.30 अंक (0.33 फीसदी) नीचे 15057.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 139.65 अंक (0.27 फीसदी) की तेजी के साथ 51468.73 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 34.85 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 15144.15 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 19.69 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 51309.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15106.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed