फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex Share Market Today on January 15 Latest News Update: Indian indices trading in red mark

Share Market Today: सपाट स्तर पर खुलने के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

Fri, 15 Jan 2021 02:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 15 Jan 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex Share Market Today on January 15 Latest News Update: Indian indices trading in red mark
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई। दोपहर 2.29 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 550.61 अंक (1.11 फीसदी) की कमजोरी के साथ 49033.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 163.10 अंक यानी 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 14432.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39.73 अंक (0.08 फीसदी) की कमजोरी के साथ 49544.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.00 फीसदी के बदलाव के साथ 14595.60 के स्तर पर था। 
विज्ञापन


GDP से अधिक हुआ शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप
एक दशक से भी ज्यादा समय बाद ऐसा हुआ है जब शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण देश की जीडीपी से भी अधिक हो गया। इससे पहले साल 2007 में ऐसा देखने को मिला था, जब कंपनियों की बाजार हसियत देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 100 फीसदी से अधिक हो गई थी। नेशनल स्टैटेस्टिक ऑफिस (NSO) के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी 195 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैप से कम है। 14 जनवरी 2021 को मार्केट कैप 197 लाख करोड़ रुपये रहा था, यानी देश की जीडीपी कुल मार्केट कैप की तुलना में 99 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में सुस्ती
अमेरिका में नए राहत पैकेज का असर विश्वभर के बाजारों में देखने को मिला। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.68 फीसदी नीचे बंद हुआ है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.09 फीसदी नीचे और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सपाट बंद हुआ था। जबकि, हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में 0.41 फीसदी की बढ़त रही। कल अमेरिकी बाजारों में भी डाओ जोंस 69 अंक नीचे बंद हुआ था और नैस्डैक 0.12 फीसदी और S&P 500 इंडेक्स 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, श्री सीमेंट, ग्रासिम, बीपीसीएल और विप्रो के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, फाइनेंस सर्विसेज और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, रियल्टी और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 49,735.71 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 14,595 के स्तर पर था।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था सेंसेक्स 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 76.91 अंक (0.16 फीसदी) नीचे 49,415.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12.20 अंक (0.08 फीसदी) नीचे 14,552.70 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 91.84 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 49584.16 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 30.75 अंक (0.21 फीसदी) की तेजी के साथ 14595.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed