Stock Market Open: आरबीआई के फैसले के बाद बाजार गुलजार, सेंसेक्स 780 अंक उछला, निफ्टी 17400 पर
Stock Market Open: भारतीय रिजर्व बैंक आज नीतिगत ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुनाएगी। आरबीआई के फैसले से पहले ही शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रहीे है। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 780 अंक चढ़ गया, जबकि एक बार फिर उछलकर 17,400 के स्तर तक पहुच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक आज नीतिगत ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुनाएगी। आरबीआई के फैसले से पहले ही शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रहीे है। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 780 अंक चढ़ गया, जबकि एक बार फिर उछलकर 17,400 के स्तर तक पहुच गया। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.91 अंक या 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 58,158.56 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी 138.55 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,315.25 के स्तर पर खुला था। मंगलवार को सेंसेक्स तेज बढ़त लेकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ,ने भी कारोबार के अंत तक शुरुआती बढ़त बरकरार रखी।
887 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स
मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक वापस लौटी और हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए थे। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 886.51 अंक की उछाल के साथ 57,633.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 264.45 अंक की तेजी लेकर 17,176 के स्तर पर बंद हुआ था।