फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Break on the rise in stock market Sensex fell 467 points Nifty came below 18200

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 467 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के नीचे आया

Fri, 14 Jan 2022 09:28 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 14 Jan 2022 09:28 AM IST
सार

Stock Market Opend on Red Mark Today: नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर थम गया और दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 190 अंक से ज्यादा टूटकर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 73 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेेक्स 467 अंकों की गिरावट के साथ 60,768 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Break on the rise in stock market Sensex fell 467 points Nifty came below 18200
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर थम गया और दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 190 अंक से ज्यादा टूटकर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 73 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेेक्स 467 अंकों की गिरावट के साथ 60,768 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में भी 134 अंकों की कमी आई है और यह 18,200 के नीचे आ गया। निफ्टी 18,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


कारोबार शुरू होने के साथ ही लगभग 909 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1151 शेयरों में गिरावट आई। इसके अलावा 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, विप्रो और यूपीएल के शेयर गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख थे, वहीं सिप्ला, आईओसी, एलएंडटी, टाइटन कंपनी और डिविस लैब्स लाभ में थे। गौरतलब है कि गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed