फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Bharti Airtel in top 10 companies of Sensex by market capitalization

बाजार हैसियत के लिहाज से सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में शामिल हुई भारती एयरटेल

Sun, 02 Feb 2020 02:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 02 Feb 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Bharti Airtel in top 10 companies of Sensex by market capitalization

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) में कमी आई है। इसमें 1.89 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,877.66 अंक टूटकर 39,735.53 अंक पर आ गया। वहीं भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में बढ़त आई, जिसके बाद यह फिर से सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में शामिल हो गई। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 87,732.8 करोड़ रुपये घट गया है, जिसके बाद यह 8,76,906.57 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • विज्ञापन
  • एचडीएफसी की बाजार हैसियत 31,148.4 करोड़ रुपये घटकर 3,92,618.14 करोड़ रुपये पर आ गई। 
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 24,736 करोड़ रुपये कम होकर 6,56,888.50 करोड़ रुपये हो गया। 
  • इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 19,044.7 करोड़ रुपये कम हुआ, जिसके बाद यह 3,26,410.37 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में भी कमी आई। यह 18,652.4 करोड़ रुपये कम हुई और 2,70,549.60 करोड़ रुपये रह गई। 
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बात करें, तो इसमें 7,317.15 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 8,12,428.81 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • इंफोसिस की बाजार हैसियत 1,149.83 करोड़ रुपये घटकर 3,32,280.10 करोड़ रुपये रह गई। 

 

इन कंपनियों की बढ़ी बाजार हैसियत

  • वहीं भारती एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 2,392.15 करोड़ रुपये बढ़ी और यह 2,71,332.15 करोड़ रुपये पर आ गई। इसके साथ ही भारती एयरटेल फिर से सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों की सूची में शामिल हो गई। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,182.02 करोड़ रुपये बढ़ा और 3,15,346.61 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मार्केट कैप 119.07 रुपये चढ़कर 4,48,895.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचयूएल
5. एचडीएफसी
6. इंफोसिस
7. आईसीआईसीआई बैंक
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारती एयरटेल
10. एसबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed