फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Baba Ramdev launches Atta noodles

रामदेव का नूडल्स लांच, शिक्षा के लिए जाएगा पैसा

Mon, 16 Nov 2015 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Nov 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev launches Atta noodles

बाबा रामदेव के पतंजली योगपीठ ने नूडल्स बाजार में दस्तक देते हुए आटा नूडल्स को लांच कर दिया है। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि इस आटा नूडल्स को सेहतमंद बनाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है,क्योंकि बाजार में बनने वाले अन्य नूडल्स मैदे से बने होते हैं जो आंतों को खराब करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन नूडल्स की बिक्री से होने वाली आय को खरीब बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि इस नूडल्स में मटर, बीन्स और गाजर भी मौजूद हैं और खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पतंजलि ने कमाई करने के लिए नूडल्स को लॉन्च नहीं किया है, बल्कि इससे होने वाली कमाई को आदिवासी और गरीबों की भलाई पर खर्च किया जाएगा।

पतंजलि नूडल्स, पतंजलि स्टोर के अलावा ये नूडल्स रिटेलर्स के साथ-साथ बिग बाजार और इजी डे जैसे सूपरमार्केट में भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

सोमवार से पतंजलि के आटा नूडल्स देशभर में करीब 3 लाख आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। पतंजलि नूडल्स के 70 ग्राम के एक पैकेट की कीमत 15 रुपए रखी गई है।

क्या मैगी को टक्कर दे सकेंगे आटा नूडल्स?

Baba Ramdev launches Atta noodles

बाबा रामदेव ने मैगी को टक्कर देने के लिए आटा नूडल्स तो उतार दिया है, लेकिन सबके मन में यह सवाल कौंध रहा है कि क्या बाबा रामदेव आटा नूडल्स के जरिए मैगी को टक्कर देने में कामयाब हो सकेंगे।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने मैगी विवाद के दौरान ही पतंजली आटा नूडल्स को लाने की घोषणा की थी। अब जब मैगी विवाद सुलझ गया है और मैगी दुकानों की शेल्फ में वापस आ गयी है तो क्या बाबा के नूडल्स मैगी की सेल से आगे जा पाएंगे ये एक सवाल है जिसका जवाब जल्द मिल जाएगा।

हमने जानने की कोशिश की मैगी और बाबा के नूडल्स पर ग्राहकों और विक्रेता की राय तो पता चला कि मैगी के दिवाने विवाद के बाद भी कम नहीं हुए हैं।‌

एक विक्रेता ने बताया की लोग मैगी लेने के लिए इतने उत्सुक हैं कि वह दो पैकेट लेने आते हैं और चार लेकर जा रहे हैं, स्टॉक मंगाते ही खत्म हो जा रहा है। वहीं बाबा के आटा नूडल्स की मांग इक्का-दुक्का ग्राहक ही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed