{"_id":"5e78c60d8ebc3e78bb34d813","slug":"asian-share-market-down-due-to-corona-virus-covid-19-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस महामारी की दहशत से नहीं उबर पा रहे एशियाई शेयर बाजार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कोरोना वायरस महामारी की दहशत से नहीं उबर पा रहे एशियाई शेयर बाजार
Mon, 23 Mar 2020 07:52 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 23 Mar 2020 07:52 PM IST
सार
दुनियाभर में बड़े पैमाने पर आर्थिक प्रोत्साहन देने की खबरों के बावजूद एशियाई बाजार सोमवार को कोरोना वायरस महामारी की दहशत से उबर नहीं सके।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में खरबों डॉलर के आपातकालीन राहत पैकेज को सासंदों की मंजूरी नहीं मिलने से बाजार में नकारात्मक घारणा को बल मिला। कोरोना वायरस से दुनिया भर में मौत का आंकड़ा 14,400 से अधिक हो गया है और करीब एक अरब लोग अपने घरों में कैद हैं। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यवसाय बंद हैं और भारी मंदी की आशंका गहरा रही है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में चार सप्ताह के लिए बंदी की घोषणा से वहां वेलिंगटन बाजार के सूचकांक में 7.6 फीसदी का नुकसान हुआ। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 4.9 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया का सिडनी 5.6 फीसदी, शंघाई 3.1 फीसदी और ताइवान 3.7 फीसदी गिरा। सिंगापुर में 7.5 फीसदी, जकार्ता में 3.8 फीसदी और सियोल में 5.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
हालांकि, डॉलर के मुकाबले येन के सस्ता होने से टोक्यो में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
अर्थशास्त्री और विश्लेषक चिंतित
अर्थशास्त्री और विश्लेषक अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर महामारी का गहरा प्रभाव हो सकता है और सामाजिक संतुलन के उपायों और बंदी के कारण कई उद्योगों को गंभीर नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग न्यूज के मुताबिक गोल्डमैन सॉक्स, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन चेस ने अमेरिकी की जीडीपी में गिरावट का अनुमान जताया है।
घरेलू बाजार का आज ऐसा रहा हाल
कोरोना वायरस से भारतीय शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। जानलेवा कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने से घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा, यानी 45 मिनट के लिए कारोबार बंद कर दिया गया था। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3934.72 अंक यानी 13.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,981.24 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1135.20 अंक यानी 12.98 फीसदी की गिरावट के साथ 7610.25 के स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय रुपये में भारी गिरावट
भारतीय रुपये की बात करें, तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 102 पैसे की भारी गिरावट के बाद 76.22 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) के सर्वकालिक निचले स्तर तक पहुंच गया। कोराना वायरस को लेकर बढ़ते डर और शेयर बाजार की भारी गिरावट से रुपया नीचे आया है।