फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Arun Jaitley hints excise duty on oil will not be reduced, said citizens should honestly pay taxes

जेटली का इशारा, तेल पर नहीं कम होगा उत्पाद शुल्क, कहा- नागरिक ईमानदारी से चुकाएं कर

Mon, 18 Jun 2018 05:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley hints excise duty on oil will not be reduced, said citizens should honestly pay taxes
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क के बारे में कटौती नहीं करने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले टैक्स को लेकर केंद्र सरकार का रूख भी साफ कर दिया है। 

विज्ञापन


अरुण जेटली ने सोमवार को नागरिकों से राजस्व स्रोत के रूप में तेल पर निर्भरता को कम करने के लिए "ईमानदारी से" अपना आयकर चुकाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में किसी भी कटौती से इंकार कर दिया और कहा कि यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि हालांकि वेतनभोगी वर्ग अपने हिस्से के आयकर का भुगतान करते हैं लेकिन "ज्यादातर अन्य वर्गों" को अपने आयकर भुगतान के रिकॉर्ड में सुधार करना होगा, जिसकी वजह से भारत "आयकर चुकाने वाला समाज बनने से दूर" है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज की आसमान छूती कीमतों के बीच तेल के दाम को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग उठी थी। पेट्रोलिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेल की बढ़ती कीमत पर फौरी राहत देने के लिए इस मांग पर विचार करने की बात कही थी। 

जेटली ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "राजनीतिक दलों के नेताओं और रायशुमारी करने वालों से मेरी विनम्र अपील है... गैर-तेल कर श्रेणी में कटौती करना रोक दी जानी चाहिए और यदि लोग ईमानदारी से अपने करों का भुगतान करते हैं, तो कर के लिए तेल उत्पादों पर उच्च निर्भरता आखिरकार नीचे आती है। मध्यम और लंबे समय में, वित्तीय गणित से छेड़छाड़ करना प्रतिकूल प्रभाव वाला साबित हो सकता है।" 


जेटली ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बयान की साफ तौर पर हंसी उड़ाई है। चिदंबरम ने कहा था कि तेल पर लगने वाले कर पर 25 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जानी चाहिए। जेटली ने कहा कि "यह एक 'फंसाने वाला' सुझाव है। चिदंबरम का बिना नाम लिए जेटली ने कहा कि "प्रतिष्ठित पूर्ववर्ती" ने कभी ऐसा करने की कोशिश नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed