Sone Chandi Ka Bhav: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानें किस भाव पर बिक रहे दोनों धातु
Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 49374 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर खुला यह पिछले दिन के भाव से 552 रुपये प्रति दस ग्राम कम है। वहीं दूसरी ओर चांदी भी 760 रुपये सस्ती होकर 56256 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। सोना गुरुवार के रेट के मुकाबले कम कीमत पर कारोबार कर रहा है। चांदी के दाम भी घटे हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 813 रुपये के नुकसान के साथ 49,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की हाजिर कीमत 1,379 रुपये की गिरावट के साथ 55,982 रुपये प्रति किग्रा रह गई। वहीं, अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे घटकर 79.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
घरेलू सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6880 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20438 रुपये सस्ती है। ये रेट्स आईबीजेए की ओर से जारी किए गए हैं।
बता दें कि आईबीजेए की ओर से जारी भाव देशभर में मान्य हैं। सोना-चांदी की खरीदारी करते समय आप आईबीजेए की ओर से जारी रेट्स का हवाला दे सकते हैं।