फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 03 2022

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 402 रुपये टूटा चांदी में भी 1,244 रुपये की गिरावट

Thu, 03 Nov 2022 07:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 03 Nov 2022 07:42 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 402 रुपये की गिरावट के साथ 50,597 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। पिछले कारोबार में सोना 50,999 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें भी 1,244 रुपये की गिरावट के साथ 58,111 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 03 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 402 रुपये की गिरावट के साथ 50,597 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। पिछले कारोबार में सोना 50,999 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है यह 1,244 रुपये की गिरावट के साथ 58,111 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

विज्ञापन

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च  के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी का कहना है कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की इस टिप्पणी से सोना गिर गया कि ब्याज दरों में भविष्य में और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 1,628.7 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा के अनुसार फेडरल रिजर्व चेयर पॉवेल ने संकेत दिया कि केंद्रीय बैंक छोटी दरों में बढ़ोतरी को लागू करना जारी रखेगा।  हालांकि कॉमेक्स सोने में गिरावट आई है। बता दें कि फेड चेयरमैन ने कहा है कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मौद्रिक नीति को पहले से अधिक कड़ा करने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed