{"_id":"5ff592a28ebc3e3188122959","slug":"15-companies-can-bring-there-initial-public-offering-ipo-for-investors-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 में गुलजार रहा IPO बाजार, इस साल कतार में खड़ी हैं 15 कंपनियां","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
2020 में गुलजार रहा IPO बाजार, इस साल कतार में खड़ी हैं 15 कंपनियां
Wed, 06 Jan 2021 04:06 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 06 Jan 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
IPO
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। इस साल कम से कम 15 आईपीओ आने वाले हैं, जिनमें से छह आईपीओ इसी महीने आ सकते हैं।
विज्ञापन
आईपीओ बाजार में हलचल जारी
आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी।
विज्ञापन
एलआईसी का आईपीओ हो सकता है सबसे बड़ा आईपीओ
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि साल 2021 आईपीओ के लिहाज से काफी बेहतर साबित होगा। इस साल कम से कम 15 कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ भी इस साल आ सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। आइए जानते हैं इन 15 कंपनियों के बारे में-
विज्ञापन
कंपनी आईपीओ का अनुमानित साइज
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन 4,600
कल्याण ज्वेलर्स 1700
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 400
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 1000
लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज 800
इंडिगो पेंट 1000
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन 150-180
ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट 4000-4500
बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटेलिटी 1000-1200
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स 1000
होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी 1500
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 700
साहमी होटल्स 2000
श्याम स्टील 500
अन्नाई इंफ्रा डेवलपर्स 200-225
(आंकड़े करोड़ रुपये में)
क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।