{"_id":"5e31ea9a8ebc3e4afe31410d","slug":"banks-will-be-closed-for-three-consecutive-days-handle-all-work-immediately","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो तुरंत निपटा लें सारा काम, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो तुरंत निपटा लें सारा काम, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
Thu, 30 Jan 2020 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बैंक कर्मियों की वेतन वृद्धि समझौता वार्ता फेल होने के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की होने वाली क्रमिक हड़ताल को समर्थन देने के लिए सभी घटक संगठनों की स्थानीय इकाइयों ने पहली बार एकजुटता दिखाई। भारतीय स्टेट बैंक के माल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता में मुख्य प्रबंधक स्तर के अधिकारी शामिल हुए।
इससे पहले बैंक संगठन हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन तो कर रहे थे, लेकिन श्रेय खुद ही लूट रहे थे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कानपुर इकाई के संयोजक सुधीर सोनकर ने बताया कि 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल तय है। इसमें शत प्रतिशत सरकारी बैंक बंद रहेंगे।

शहर में 6000 से ज्यादा बैंक कर्मी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। कुल मिलाकर तीन दिन काम नहीं होगा। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अरविंद द्विवेदी ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार होगा कि सरकार जब बजट पेश कर रही होगी तब बैंक कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे होंगे।
पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि पहली हड़ताल के बाद सरकार के पास 40 दिन का मौका है। इस दौर में मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 11, 12, 13 मार्च को तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक यूनियंस के राजेंद्र अवस्थी ने कहा कि हड़ताल के समर्थन में बैंकों को अतिरिक्त सहयोग बंद कर दिया गया है। विरोध जाहिर करने के लिए ‘वर्क टू रूल’ काम किया जा रहा है। वार्ता में उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री संजय त्रिवेदी, रमाकांत पांडेय, अजय पांडेय, प्रवीण मिश्रा, अनुराग शुक्ला, रत्नेश बाजपेई, मोहम्मद हसीन, एके मिश्रा, राकेश तिवारी, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।