फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank Strikes For Two Days In Firozabad

फिरोजाबाद: दो दिन बैंकों में हड़ताल, कांच नगरी में प्रभावित होगा करोड़ों का व्यापार

Fri, 31 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bank Strikes For Two Days In Firozabad
bank strike shimla
नौ सूत्री मांगों के समर्थन एवं यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक अधिकारी व कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर रहेंगे। जिला महासचिव अशोक कुमार माहेश्वरी ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सरकार से हुई वार्ता के विफल होने पर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार व शनिवार को बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। नौ सूत्री मांगों को लेकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। बैंक अधिकारी व कर्मचारी नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत की वृद्धि, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर में छूट, शाखाओं में कारोबार के समय एवं भोजनावकाश आदि का समान निर्धारण के अतिरिक्त अवकाश बैंक की शुरूआत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में यूपी बैंकर्स एम्प्लाइज यूनियन ने 31 जनवरी एवं एक फरवरी को कामबंद हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी व जोनल सचिव विनोद जैन के अनुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी स्टेट बैंक मुख्य शाखा बाईपास रोड पर सुबह दस बजे एकत्रित हों। इस दौरान प्रदर्शन व सभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed