फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Arrogant e-commerce firms flout rules, use muscle, money power : Piyush Goyal

सख्ती: ई-कॉमर्स कंपनियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा- जानबूझ कर उड़ा रहीं कानून की धज्जियां

Mon, 28 Jun 2021 10:07 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 10:07 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां बड़ा निवेश करने का घमंड दिखा रही हैं और जान-बूझकर भारतीय कानूनों की धज्जियां उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों को देश के कानून का पूरी तरह पालन करना होगा।

विज्ञापन
Arrogant e-commerce firms flout rules, use muscle, money power : Piyush Goyal
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ सख्त लहजा अपनाया है। गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां बड़ा निवेश करने का घमंड दिखा रही हैं और जान-बूझकर भारतीय कानूनों की धज्जियां उड़ा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने ई-कॉमर्स कंपनियों को सख्त हिदायत दी है कि उन्हें देश के कानून का पूरी तरह पालन करना होगा।

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों पर लूट मचाने वाली कीमतों में लिप्त होकर भारतीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों ने अपनी पहुंच और आकार का फायदा उठाया है। दुर्भाग्य से भारत आईं कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां एक से अधिक बार जान-बूझकर देश के कानूनों का उल्लंघन कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ उनकी कई बार बातचीत हुई है। इनमें से अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनियों में देखा जा रहा है कि वे अपने बड़े आकार की धौंस दिखाती हैं। उनमें घमंड देखा गया है कि शुरुआती दौर में बाजार में वे बड़ी रकम का निवेश करने में सक्षम हैं। ऐसे में उन उत्पादों के बाजार पर कब्जा करने की कोशिश करती रही हैं, जो हमारे पारंपरिक किराना कारोबार का आधार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- कानूनों का पालन करना ही होगा

केंद्रीय मंत्री गोयल ने ई-कॉमर्स कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कंपनियों को देश के कानून का पालन करना चाहिए। साथ ही भारतीय हितों को चोट पहुंचाने के लिए बाहुबल या धन बल का उपयोग करने से बचना चाहिए। 






अमेजन और फ्लिकार्ट पर साधा निशाना!
पीयूष गोयल ने एक वेबिनार में अमेजन, फ्लिकार्ट और वालमार्ट का नाम लिए बिना इन कंपनियों पर निशाना साधा। उन्होंने ये भी नहीं साफ किया कि किन नियमों का उल्लंघन किया गया है, लेकिन उनका ये बयान छोटे कारोबारियों के बीच बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की वजह से मची उथल-पुथल के बीच आया है, जो अमेरिकी कंपनियों पर उपभोक्ता सुरक्षा कानूनों समेत अन्य कानूनों को दरकिनार करने का आरोप लगाते आए हैं। 

उन्होंने कहा कि कंपनियां जिन प्रथाओं का पालन करती हैं, वे उपभोक्ताओं के हित के खिलाफ हैं और सरकार हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनियों या मार्केटप्लेस मॉडल के लिए मसौदा नियम लेकर आई है, जो भारतीय समेत सभी संस्थाओं पर लागू होती है। ये नियम उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed