फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   apple started manufacturing of iphone 12 in india

मेक इन इंडिया : एपल ने भारत में शुरू किया आईफोन-12 का उत्पादन

Fri, 12 Mar 2021 12:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
apple started manufacturing of iphone 12 in india
iPhone 12 - फोटो : AMAR UJALA

एपल इंडिया ने भारत में आईफोन-12 का उत्पादन (असेंबल) शुरू कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमने अपने स्थानीय ग्राहकों के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार भारत में आईफोन-12 का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन


हालांकि, कंपनी ने आपूर्तिकर्ता के नाम का खुलासा नहीं किया। इस मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि ताइवान की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन एपल के तमिलनाडु प्लांट में डिवाइस का उत्पादन करेगी।
विज्ञापन


हालांकि, फॉक्सकॉन ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की। अमेरिका और बीजिंग के बीच व्यापार युद्ध के कारण एपल अपने उत्पादन के कुछ क्षेत्रों को चीन से बाहर अन्य बाजारों में स्थानांतरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने नवंबर में बताया था कि एपल के कहने पर फॉक्सकॉन कुछ आईपैड और मैकबुक के उत्पादन चीन से वियतनाम लाने की तैयारी में है। एपल ने 2017 में भारत में आईफोन उत्पादन की शुरुआत वियतनाम की एक अन्य आपूर्ति कंपनी विस्ट्रोन के जरिए की है।

फॉक्सकॉन, विस्ट्रोन और पेगाट्रोन मिलकर भारत में अगले पांच साल में 90 करोड़ डॉलर के आईफोन का उत्पादन करेंगी। यह भारत सरकार के 6.7 अरब डॉलर का स्मार्टफोन निर्यात लक्ष्य को पाने में मददगार साबित होगा। 


पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि एपल भारत में आईपैड टैबलेट के उत्पादन की योजना बना रहा है। केंद्रीय प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि भारत को मोबाइल एवं कलपुर्जों के निर्माण का केंद्र बनाने का हमारा प्रयास वैश्विक कंपनियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एपल का आईफोन-12 का उत्पादन भारत में शुरू करना इसी ओर इशारा कर रहा है। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed