फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Amazon says 70 thousand Indian retailers will participate in Black Friday sale

अमेजन का दावा: ब्लैक फ्राइडे सेल में शामिल होंगे 70 हजार भारतीय खुदरा विक्रेता

Mon, 22 Nov 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Nov 2021 05:00 AM IST
सार

अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि बीएफसीएम सेल के दौरान दुनियाभर के ग्राहकों के लिए लाखों 'मेड इन इंडिया' उत्पाद पेशकश करने के लिए इन भारतीय विक्रेताओं ने कमर कस ली है। दोनों सेल 25 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Amazon says 70 thousand Indian retailers will participate in Black Friday sale
Amazon Logo - फोटो : amarujala

विस्तार

खुदरा विक्रेताओं की नाराजगी झेल रही दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का दावा है कि उसके ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे (बीएफसीएम) सेल में 70,000 से अधिक भारतीय खुदरा विक्रेता शामिल होंगे। अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि बीएफसीएम सेल के दौरान दुनियाभर के ग्राहकों के लिए लाखों 'मेड इन इंडिया' उत्पाद पेशकश करने के लिए इन भारतीय विक्रेताओं ने कमर कस ली है। दोनों सेल 25 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन


दुनियाभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध लाखों मेड इन इंडिया उत्पाद
अमेजन इंडिया के निदेशक (वैश्विक व्यापार) अभिजीत कामरा ने कहा कि बीएफसीएम सेल भारत में त्योहारी सीजन के ठीक बाद और वैश्विक छुट्टियों के सीजन के साथ शुरू होगी। इसमें भारतीय निर्यातक आगामी छुट्टियों के सीजन के लिए कंपनी की वैश्विक वेबसाइटों पर 52,000 से अधिक नए उत्पाद पेश करेंगे। दुनियाभर में अमेजन के ग्राहक भारतीय निर्यातकों की ओर से तैयार घर एवं रसोई, खिलौने, परिधान, स्वास्थ्य देखभाल, कार्यालय संबंधी उत्पादों के साथ आभूषण और फर्नीचर जैसे उत्पाद खरीद कर सकेंगे। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अपना निर्यात कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


क्या है ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे सेल 

  • ब्लैक फ्राइडे सेल अमेरिका, इंग्लैंड और कनाडा जैसे देशों में मनाया जाने वाला शॉपिंग फेस्टिवल है।
  • थैंक्सगिविंग डे के अगले दिन यानी ब्लैक फ्राइडे को क्रिसमस की खरीदारी करने की शुरुआत माना जाता है। 
  • 1952 से यह परंपरा चली आ रही है। इसमें सभी ब्रांड्स ग्राहकों को भारी छूट देते हैं। 
  • साइबर मंडे ब्लैक फ्राइडे के ठीक बाद आने वाले सोमवार को मनाया जाता है। इस दिन लोग खूब खरीदारी करते हैं। 
  • इस साल ब्लैक फ्राइडे 26 नवंबर और साइबर मंडे 29 नवंबर को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed