फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Afghan onion reached Himachal, still no relief, price Rs 120

हिमाचल पहुंचा अफगानी प्याज, फिर भी राहत नहीं, दाम 120 रुपये

Wed, 18 Dec 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Afghan onion reached Himachal, still no relief, price Rs 120
अफगानिस्तानी प्याज - फोटो : अमर उजाला

देश के दूसरे राज्यों में दस्तक देने के बाद अफगानिस्तान के प्याज की प्रदेश की सब्जी मंडियों में बिक्री शुरू हो गई है। हिमाचल के जिला ऊना के लोग भी इन दिनों अफगानिस्तान के प्याज का स्वाद चख रहे हैं। देशभर में प्याज की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। देश में देसी प्याज की कीमत 120 प्रति किलो से 150 प्रति किलो तक है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान से पहुंचा प्याज परचून रेट में 100 से 110 रुपये किलो बिक रहा है। देशभर में प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर सरकार ने अफगानिस्तान से प्याज का आयात बड़े स्तर पर किया है। सरकार की ओर से अफगानिस्तान से खरीदा गया प्याज देशभर की मंडियों में भी पहुंच चुका है। प्रदेश की सब्जी मंडियों में भी विदेशी प्याज बिकना शुरू हो गया है। प्याज आकार में बड़ा जरूर है, लेकिन दाम में कोई विशेष राहत नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय मंडियों में भी विदेश से पहुंचे प्याज को सब्जी विक्रेता खरीद तो रहे हैं, लेकिन लोगों को विदेशी प्याज का जायका कड़वेपन की वजह से कम ही पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस प्याज में कड़वापन ज्यादा होने से सब्जियों का जायका खराब हो रहा है। इस वजह से लोग देसी प्याज को ही सब्जी के लिए बेहतर मान रहे हैं। सब्जी विक्रेता अजय कुमार, अश्वनी शर्मा, गुरदेव सिंह, रामकिशन व बबलू ने बताया कि अफगानिस्तान से पहुंचा प्याज देखने में अच्छा है, साइज भी ठीक है, मगर लोगों को देसी प्याज की तरह पसंद नही आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिमला में 120 रुपये किलो प्याज

600 ग्राम तक का एक प्याज 
अफगानिस्तान से देशभर की मंडियों में पहुंचे प्याज के वजन और आकार से लोग प्याज खरीदने के लिए आकर्षित तो हो रहे हैं, मगर स्वाद ज्यादा बढ़िया न होने से लोगों को भा नहीं रहा है। प्याज विक्रेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि विदेशी प्याज में कई प्याजों का वजन 400 ग्राम से लेकर 600 ग्राम तक है।

वहीं, शिमला में भी प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं और प्रदेश सरकार का भी इस पर कोई नियंत्रण ही नहीं है।  बुधवार को प्याज के दाम 20 रुपये और बढ़ गए हैं। बीते एक महीने से प्याज के दाम 100 रुपये प्रति किलो बने हुए थे।

बुधवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में प्याज के दाम 120 रुपये किलो हो गया है। हालांकि, मंडी में अफगानी प्याज भी आ गया है लेकिन इससे भी लोगों को खास राहत नहीं मिल रही। शिमला में अफगानी प्याज के दाम 90 रुपये प्रति किलो है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed