फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action can be taken against 180 traders in GST fraud

फर्जीवाड़ा: सेंट्रल जीएसटी के रडार पर आए 10 राज्यों के 180 व्यापारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Thu, 30 Jan 2020 02:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
action can be taken against 180 traders in GST fraud
जीएसटी
691 करोड़ रुपये के जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) बिल के जरिए 100 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की धोखाधड़ी के बाद देश के 10 राज्यों के 180 से ज्यादा व्यापारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। 
विज्ञापन


आगरा के आवास विकास कालोनी सेक्टर 3 ए से गिरफ्तार किए गए जालसाल चंद्र प्रकाश कृपलानी ने जो जानकारियां दी है, उससे फर्जी इनवॉइस जारी करने वाले व्यापारी सेंट्रल जीएसटी के रडार पर आ गए हैं। इनके खिलाफ भी स्टेट जीएसटी से ब्यौरा मांगकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले कंपनी का पंजीकरण हुआ और देखते ही देखते हर तिमाही रिटर्न में टर्न ओवर बढ़ता चला गया। जीएसटी टीम ने जालसाज चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद अब जब कागजातों की जांच शुरू की है तो चौंकाने वाले कारनामे सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात से भी एक व्यापारी गिरफ्तार

100 करोड़ रुपये से ज्यादा की आईटीसी क्लेम कर चुके जालसाज के साथ जिन व्यापारियों ने अपनी फर्म से खरीद-बिक्री दिखाई, उन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। गुजरात में एक व्यापारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

वहीं प्रदेश के चार शहरों के व्यापारियों पर भी जल्द कार्रवाई होनी है। हर दिन कागजों की जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिनकेआधार पर राज्यों के जीएसटी विभागों को कार्रवाई के लिए आगरा के अधिकारी लिख रहे हैं।

सीजीएसटी के डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फर्जी इनवाइस मामले में कागजातों की जांच पड़ताल की जा रही है। जो व्यापारी इस फर्जी नेटवर्कसे जुड़े हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे राज्यों में फर्जीवाड़े की जांच जारी है।

आगरा में फर्जीवाड़े का यह तीसरा बड़ा मामला

फुटवियर, सोना, बुलियन, हैंडीक्राफ्ट के बड़े बाजार आगरा में फर्जीवाड़े का यह तीसरा बड़ा मामला है। कमला नगर के घर से वैट फार्म फर्जी छापकर टैक्स की चोरी का मामला बीते साल जीएसटी ने खोला था। फर्जी वैट फार्म छापने का मामला 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का था, जिस पर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच टीम बनाई। 

इसके बाद सेंट्रल जीएसटी ने बीते साल ही मई में फर्जी इनवॉइस के जरिए 12 करोड़ रुपये वसूलने का मामला पकड़ा था। कबाड़ की फर्जी खरीद बिक्री दिखाकर जीएसटी की चोरी की गई थी। अब आगरा से यह तीसरा बड़ा टैक्स चोरी का यह मामला खुला है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed