फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   A Next-Generation Biometric Cards May Soon Replace ATM Pins With Your Fingerprints

अब पिन याद रखने की नहीं होगी जरूरत, जल्द ही फिंगरप्रिंट से कर पाएंगे भुगतान

Fri, 21 Apr 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 21 Apr 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
 A Next-Generation Biometric Cards May Soon Replace ATM Pins With Your Fingerprints
डेमो पिक

क्या आप बार-बार अपने एटीएम का पिन भूल जाते हैं? अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं क्योंकि जल्द ही आपको एटीएम का पिन याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एटीएम पिन की जगह फिगरप्रिंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब दिल्ली के शैक्षिक संस्थानों में ऑनलाइन ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनेंगे
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी मास्टरकार्ड एक ऐसा कार्ड लाने की तैयारी कर रहा है जिसमें आपका बायोमैट्रिक डाटा दर्ज होगा। ये कार्ड फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक पर आधारित होगा। आप कहीं भी खरीदादारी करते समय क्रेडिट या डेबिट कार्ड के पिन की जगह अपने फिगरप्रिंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल जैसे ही आप अपने बैंक से कार्ड को रजिस्टर करेंगे, आपका फिगरप्रिंट कार्ड के डिजिटल टेंपलेट पर स्टोर कर लिया जाएगा। जब भी आप ईएमवी कार्ड रीडर का इस्तेमाल करेंगे, आपको पिन की जगह अपना फिगरप्रिंट स्कैन करके भुगतान करना होगा। 
ये भी पढ़ें- गुड न्यूज: अब आधार कार्ड से मिलेगी सबसे बड़ी सुविधा, कैश की जरूरत नहीं


अभी अमेरिकी कंपनी द्वारा बनाए गए इस कार्ड का दक्षिण अफ्रीका में सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है। अगले कुछ महीनों में कई और जगहों पर इसका परीक्षण किया जाएगा। फिर इसे अमेरिका, यूरोप के अलावा एशिया के देशों में भी जारी किया जाएगा। 

इस कार्ड से उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। न पिन याद रखने की झंझट होगी और न ही धोखाधड़ी का डर क्योंकि फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक पर आधारित होने की वजह से आपके कार्ड का इस्तेमाल आपके अलावा कोई दूसरा नहीं कर पाएगा।
ये भी पढ़ें-  क्रेडिट कार्ड नहीं अब आधार कार्ड से होगा भुगतान, जानें कैसे

मास्टरकार्ड के एंटरप्राइज रिस्क एंड सेक्युरिटी विभाग के अध्यक्ष अजय भल्ला ने बताया कि अब उपभोक्ता बायोमेट्रिक लेनदेन को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। चाहे स्मार्टफोन को अनलॉक करना हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, बायोमेट्रिक पहचान अब बेहतर तकनीक साबित हो रही है। इस तकनीक का इस्तेमाल करके सुरक्षित भुगतान करना अब संभव हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed