{"_id":"58a6f9604f1c1b5833d88030","slug":"online-driving-license-will-be-learning-in-educational-institutions-of-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली के शैक्षिक संस्थानों में ऑनलाइन ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली के शैक्षिक संस्थानों में ऑनलाइन ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार कंप्यूटर लैब से लैस शिक्षण संस्थानो में ऑनलाइन टेस्ट लेकर ड्राइविंग का लर्निंग लाइसेंस देने की तैयारी में है। योजना पर काम करने की जानकारी खुद परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन
जैन ने योजना को फुलप्रूफ बनाने केलिए सुझाव भी मांगे हैं। राजधानी में रोजाना एक हजार से अधिक लर्निंग लाइसेंस परिवहन कार्यालयों से बनाए जाते हैं।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठï अधिकारी ने बताया कि देश-विदेश की नामी शिक्षक संस्थान जो सूचना प्रोद्योगिकी को आधार बनाकर प्रवेश परीक्षा लेते हैं, उसमें ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन
डीयू के एक कॉलेज में 400 छात्रों का ऑनलाइन टेस्ट लेकर लर्निंग लाइसेंस जारी किया था
डीएल
बायोमैट्रिक, वेबकैम की मदद से सही प्रार्थी की पहचान होती है और ऑनलाइन टेस्ट परीक्षा पास होने पर तत्काल प्रमाणपत्र भी पास या फेल का मिल जाता है। उसी तरीके का इस्तेमाल ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस में किया जा सकता है।
बताते हैं कि परिवहन विभाग ने कई साल पहले भी डीयू के एक कॉलेज में एकसाथ 400 छात्रों का ऑनलाइन टेस्ट लेकर लर्निंग लाइसेंस जारी किया था।
परिवहन मंत्री ने ट्वीटर पर सुझाव मांगा को आप सरकार की 49 दिन की सरकार में परिवहन मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करके सलाह दी कि वेबकैम से रेंडम फोटो कैप्चर की व्यवस्था सॉफ्टवेयर में करनी होगी ताकि सही प्रार्थी के परीक्षा देने की जानकारी रहे।