{"_id":"5d78fa548ebc3e01346cbb5d","slug":"vishal-mahasamadhi-bhandara-at-vrindavan-dham-of-baba-neeb-karori-maharaj","type":"blog","status":"publish","title_hn":"13 सितंबर को बाबा नीब करौरी महाराज जी के वृंदावन धाम पर ‘विशाल महासमाधि भंडारा’","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
13 सितंबर को बाबा नीब करौरी महाराज जी के वृंदावन धाम पर ‘विशाल महासमाधि भंडारा’
Wed, 11 Sep 2019 07:30 PM IST
ललित फुलारा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
मान्यता है कि बाबा नीब करौरी को हनुमान जी की उपासना से अनेक चामत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हनुमान जी के अवतार माने जाने वाले नीब करौरी बाबा ‘समाधि स्थल’ वृंदावन धाम पर 13 सितंबर 2019 दिन शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
भंडारा कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10 बजे श्री अखंड रामचरित मानस पाठ की समाप्ति के बाद आरती होगी और उसके बाद हवन होगा। हवन और पूजा के बाद दोपहर में 12 बजे कन्या एवं बाल भोजन के साथ भंडारे की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
बता दें कि समाधि स्थल पर दोपहर 2 बजे भक्तों के लिए भजन और भावपूर्ण नृत्य का भी आयोजन किया गया है। वहीं शाम 4:30 बजे श्री सुंदर कांड पाठ के बाद बाबा नीब करौरी महाराज जी की भव्य आरती होगी।
विज्ञापन
मान्यता है कि बाबा नीब करौरी को हनुमान जी की उपासना से अनेक चामत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। लोग उन्हें हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं। हालांकि वह आडंबरों से दूर रहते थे। न तो उनके माथे पर तिलक होता था और न ही गले में कंठी माला। एक आम आदमी की तरह जीवन जीने वाले बाबा अपना पैर किसी को नहीं छूने देते थे। यदि कोई छूने की कोशिश करता तो वह उसे श्री हनुमान जी के पैर छूने को कहते थे।
बाबा के भक्तों में एक आम आदमी से लेकर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय और लोकप्रिय हस्तियां तक शामिल हैं। बाबा के इस पावन धाम में होने वाले नित-नए चमत्कारों को सुनकर दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं। बाबा के भक्त और जाने-माने लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल ऑफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है।
इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है। इनके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स, एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां बाबा के भक्त हैं।