{"_id":"6a2414939bcb78b48b0aaffa","slug":"zara-hatke-mouse-plague-australia-farmers-farmland-destroyed-what-is-mice-plague-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: इस देश में घर से लेकर खेत तक चूहों का आतंक, मुश्किल में किसान से लेकर पुलिस तक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: इस देश में घर से लेकर खेत तक चूहों का आतंक, मुश्किल में किसान से लेकर पुलिस तक
Sat, 06 Jun 2026 06:07 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:07 PM IST
सार
Zara Hatke: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों चूहों ने खेत से लकर घरों तक आतंक मचा रखा है। चूहों की आबादी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वो खेतों में फसलों को खा जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस देश में घर से लेकर खेत तक चूहों का आतंक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zara Hatke: ऑस्ट्रेलिया के कई इलाकों में इन दिनों चूहों की आबादी इतनी बढ़ गई है कि लोगों के समस्या खड़ी हो गई है। चूहों से किसान, स्थानीय प्रशासन और आम लोग सभी परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि खेतों से लेकर घरों और जेलों तक में चूहों ने आंतक फैला रखा है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के बड़े खेती वाले इलाकों में चूहों का आतंक किसानों के लिए भारी आर्थिक नुकसान की वजह बन गया है।
विज्ञापन
खेतों को खा रहे हैं चूहे
चूहों की आबादी इतनी अधिक हो गई है कि वो खेतों में फसलों को खा जा रहे हैं। किसान दोबारा बुवाई कर रहे हैं या फिर जहर मिले चारे पर लाखों रुपये खर्च करने पड़े रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों का कहना है कि उन्होंने 25 साल की खेती में इस तरह का गंभीर संकट बेहद कम देखा है। रात में चूहों की आवाजें छत, दीवारों और एयर कंडीशनिंग यूनिट तक में आती हैं। सड़े शव की तरह उनकी बदबू महसूस होती है।
विज्ञापन
क्यों पैदा हुआ संकट?
विशेषज्ञ मानते हैं कि बीते साल रिकॉर्ड पैदावार हुई थी, जो इस संकट का सबसे बड़ा कारण है। अच्छी फसल होती है, तो खेतों में बड़ी मात्रा में अनाज फैल जाता है। यह चूहों के लिए भरपूर भोजन का काम करता है। फिर गर्मियों में होने वाली बारिश ने हरी घास और नई वनस्पति उगा दी। इससे चूहों को भोजन के और ज्यादा सोर्स मिल गए।
विज्ञापन
Viral Story: व्यापारी ने 156 की जगह भेज दिए 15682 रुपये, ऑटो ड्राइवर के इस कदम ने जीत लिया दिल
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार चूहों को अनाज के साथ ही ताजी हरियाली भी मिल गई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि चूहों को सिर्फ खाना नहीं, बल्कि उसके साथ सलाद भी मिल गया। उनके यह हालात स्वर्ग की तरह है।
Viral Video: ट्रेन में नहीं घुसा विशालकाय बक्सा तो खिड़की से लटकाया! वायरल वीडियो देखकर पकड़े लेंगे माथा
2021 में माउस प्लेग का सामना कर चुका है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया 2021 में भी इसी तरह के माउस प्लेग का सामना किया था। उस दौरान न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के कई इलाकों में हालात बेहद खराब हो गए थे। एक जेल में चूहों के आतंक के कारण सैकड़ों कैदियों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था। किसानों को इस बार डर सताया रहा है कि चूहों पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है।