फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Huge Metal Trunk Hanging From Train Window Indian Railways Vial Video

Viral Video: ट्रेन में नहीं घुसा विशालकाय बक्सा तो खिड़की से लटकाया! वायरल वीडियो देखकर पकड़े लेंगे माथा

Sat, 06 Jun 2026 02:58 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 02:58 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ट्रेन में दो महिलाएं टीन का विशालकाय बक्सा चढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। जब बक्सा ट्रेन की कोच में नहीं चढ़ पाता है, तो उसे खिड़की से बांध दिया गया है। 

विज्ञापन
Huge Metal Trunk Hanging From Train Window Indian Railways Vial Video
ट्रेन में नहीं घुसा विशालकाय बक्सा तो खिड़की से लटकाया! - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: ट्रेन से यात्रा करते समय कई लोग इतना ज्यादा सामान लेकर चलते हैं, जिसे देखने के बाद हैरानी होती है। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। वीडियो में दिख रहा है किदो महिलाएं टीन से बने एक विशालकाय बक्से को ट्रेन में दरवाजे से चढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कुछ लोग बक्से को चढ़ाने में उनकी मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या होता है?

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी है। इस दौरान महिलाएं टीन से बने एक विशालकाय बक्से को ट्रेन के कोच में दरवाजे से चढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान उन्हें कोई भी ऐसा करने से रोकता नहीं है, बल्कि बक्से चढ़ाने में कुछ लोग उनकी मदद करते हैं। लेकिन महिलाएं बक्से को ट्रेन में नहीं चढ़ा पाती हैं। इसके बाद उसे सिर पर रखकर प्लेटफॉर्म पर आगे चली जाती हैं। 
विज्ञापन

इस दौरान एक शख्स इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लेता है और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग जमकर मौज ले रहे हैं। कथित तौर इस वीडियो के आगे का हिस्सा भी वायरल हो रहा है। इसमें बक्से को ट्रेन की खिड़की से बांधकर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

El Nino: क्या भारत समेत दुनिया के लिए खतरनाक साबित होगा अल नीनो? डब्ल्यूएमओ ने दी बड़ी चेतावनी

इंस्टाग्राम पर हाल ली में वीडियो को शेयर किया गया था, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों ने महिलाओं की ताकत को सलाम किया, तो कुछ ने कहा कि यह पक्का बिहार का कोई स्टेशन होगा। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि रेलवे को दरवाजा चौड़ा करने की जरूरत है।


View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Kumar (@iam_abhi4005)


Lunar Eclipse 2026: कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? 12 साल में पहली बार दिखेगा ऐसा चांद, जानिए समय और तारीख

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजर रही है और कोच की खिड़की से टीन का बड़ा बक्सा बांधा गया है, जो हवा में लटक रहा है। गिरने से बचाने के लिए दो लोग अंदर से हाथ से बक्से को पकड़े हुए हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स रिकॉर्डिंग करते हुए कह रहा है- यह बिहार है।

View this post on Instagram

A post shared by ‼️ᴠɪᴘ™ᴜɴɪǫᴜᴇ‼️ (@xx_unique_15k)


Video: रात के दो बजे क्या कर रहे थे लड़के? AIIMS के हॉस्टल का वीडियो हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

वीडियो के वायरल होने ने बाद रेलवे सेवा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो पर जवाब दिया है और कहा कि वे स्टेशन का नाम, मोबाइल नंबर और ट्रेन नंबर साझा करें ताकि रेल मदद ऐप या 139 हेल्पलाइन के जरिए इस मामले का तुरंत समाधान किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed