फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Young Boy Girl Risked His Life To Make A Reel Falling From Bike While Performing A Stunt Video Viral

Viral Video: रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़, स्टंट करते समय बाइक से गिरे लड़का-लड़की और फिर..., वीडियो वायरल

Sat, 01 Nov 2025 06:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 06:30 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी है। युवक अचानक बाइक का आगे का पहिया हवा में उठाता है और बाइक को एक पहिए पर कई मीटर तक चलाकर चला जाता है।

विज्ञापन
Young Boy Girl Risked His Life To Make A Reel Falling From Bike While Performing A Stunt Video Viral
रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़, स्टंट करते समय बाइक से गिरे लड़का-लड़की और फिर... - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। इसका एक उदाहरण देखने को मिला है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा सकता है कि एक युवक और युवती बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही सेकंड में यह स्टंट जानलेवा साबित हो जाता है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। लोगों की मांग है कि इस तरह की रील बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी है। युवक अचानक बाइक का आगे का पहिया हवा में उठाता है और बाइक को एक पहिए पर कई मीटर तक चलाकर चला जाता है। पीछे बैठी लड़की किसी तरह संतुलन बनाने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन जैसे ही युवक बाइक को वापस नीचे लाने की कोशिश करता है कि बैलेंस बिगड़ जाता है। 
विज्ञापन


लड़का और लड़की सड़क पर गिर जाते हैं। टक्कर इतनी खतरनाक होती है कि पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी हादसे का शिकार हो जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Snake Facts: सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? बारिश-गर्मी में ज्यादा आते हैं नजर, वजह है हैरान करने वाली

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट्स पर नाराजगी जाहिर की है। एक शख्स ने लिखा है, वन व्हीलिंग की यह आदत कई जिंदगियां ले चुकी है। युवा एडवेंचर समझकर अपनी जान और परिवार की खुशी दोनों को दांव पर लगाते हैं। 

Indian Ocean: हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

एक अन्य ने लिखा है, बिना हेलमेट, सिर के बल सड़क पर गिरना। इसका दर्द उम्रभर रहेगा। कुछ लोगों के दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ड्राइविंग करते वक्त वीडियो बनाना पूरी तरह बंद होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed