फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: रोहित शर्मा ने ठोका पहला दोहरा टेस्ट शतक, तोड़े विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स

Sun, 20 Oct 2019 01:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 20 Oct 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
INDvSA Rohit Sharma Smashes Double Century in Ranchi Test and Breaks Many Records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक ठोक दिया है। टेस्ट के पहले दिन रोहित ने शानदार शतक जड़ा था। रोहित इस सीरीज में दो शतक जड़ चुके हैं और आज अपने तीसरे शतक को दोहरे में तब्दील किया। रोहित ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर के दो हजार रन भी पूरे कर लिए हैं और साथ ही टेस्ट मैच की एक सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रोहित ने अपनी डबल सेंचुरी में 28 चौके और पांच छक्के लगाए।

INDvSA Rohit Sharma Smashes Double Century in Ranchi Test and Breaks Many Records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दोहरे शतक के साथ रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में 500 रन बनाने वाले पांचवे भारतीय ओपनर बन गए हैं। हिटमैन से पहले विनोद मांकड़, बुद्धी कुंदेरम, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने एक टेस्ट सीरीज में पांच सौ रन बनाए हैं। गावस्कर ने ये कारनामा पांच बार किया है। उन्होंने पांच टेस्ट सीरीज में पांच सौ रन बनाए थे। रोहित ने इस सीरीज में अब तक 529 रन बनाए हैं।

INDvSA Rohit Sharma Smashes Double Century in Ranchi Test and Breaks Many Records
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित के दोहरे शतक साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से तीन दोहरे शतक लग चुके है। विशाखापट्टनम टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक ठोका था। पुणे में विराट कोहली ने और रांची में हिटमैन रोहित शर्मा ने डबल सेंचुरी ठोक दी। 1955-56 के बाद पहली बार भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक साल में तीन दोहरे शतक बनाए हैं। 1955-56 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ये रिकॉर्ड कायम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Rohit Sharma Smashes Double Century in Ranchi Test and Breaks Many Records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा टेस्ट और वन-डे इंटरनेशनल दोनों में 200+ का स्कोर करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 12 साल बाद 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले वीरेंद्र सहवाग ने ये कमाल किया था।

विज्ञापन
INDvSA Rohit Sharma Smashes Double Century in Ranchi Test and Breaks Many Records
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा ने घर में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में डॉन ब्रेडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित का औसत 99.84 है, जबकि ब्रेडमैन का औसत 98.22 का रहा। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बार 150 से अधिक रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय ओपनर भी बन गए हैं। वहीं ओवरऑल आठवें खिलाड़ी बन गए। माइकल क्लार्क के बाद ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। क्लार्क ने 2012-2013 में ऐसा किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed