फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाह, जो दुश्मनों को मारकर पी जाता था उनका खून

Sat, 14 Dec 2019 03:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
worlds most cruel and merciless dictator Idi Amin Who drink human blood and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

आपने बहुत से तानाशाहों के बारे में सुना होगा, लेकिन युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन जैसा शायद ही कोई इस धरती पर पैदा हुआ हो। छह फीट चार इंच लंबे और 135 किलो वजन वाले ईदी अमीन को दुनिया के सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाहों में गिना जाता है। अपने आठ साल के शासन काल में ईदी ने क्रूरता के इतने वीभत्स उदाहरण पेश किए जिसकी मिसाल आधुनिक इतिहास में बहुत कम ही मिलती है। 

worlds most cruel and merciless dictator Idi Amin Who drink human blood and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

ईदी अमीन का जन्म 1925 में हुआ था, लेकिन तारीख किसी को नहीं पता। अमीन के शासन को मानव अधिकारों के दुरूपयोग, राजनीतिक दमन, जातीय उत्पीड़न, गैर कानूनी हत्याओं, पक्षपात, भ्रष्टाचार और सकल आर्थिक कुप्रबंधन के लिए जाना जाता था। अंतर्राष्ट्रीय प्रेक्षकों और मानव अधिकार समूहों का अनुमान है कि उसके शासन में 1,00,000 से 5,00,000 लोग मार डाले गए थे। 

worlds most cruel and merciless dictator Idi Amin Who drink human blood and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

कहा जाता है कि ईदी अमीन को एशियाई लोगों से नफरत थी। उसने अपने देश से सारे एशियाइयों को निकाल बाहर किया था। इसके पीछे उसने तर्क दिया था कि अल्लाह ने उससे कहा था कि वो सारे एशियाइयों को अपने देश से तुरंत निकाल बाहर करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds most cruel and merciless dictator Idi Amin Who drink human blood and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

कहते हैं कि शक्तिशाली शरीर की वजह से ईदी अमीन 1951 से 1960 तक युगांडा का लाइट हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन था। साथ ही वह एक तैराक भी था। इसके अलावा वह एक खतरनाक रग्बी फॉरवर्ड भी था। एक अधिकारी के मुताबिक ईदी अमीन रग्बी का एक शानदार और अच्छा खिलाड़ी था, लेकिन उसे सिखाना कठिन था। एक अक्षर का शब्द भी उसे विस्तार से समझाना पड़ता था। 

विज्ञापन
worlds most cruel and merciless dictator Idi Amin Who drink human blood and ate human flesh
ईदी अमीन - फोटो : Social media

बीबीसी के मुताबिक, अमीन के इतने प्रेम संबंध थे कि उनकी गिनती करना मुश्किल है। कहा जाता है कि एक समय में उसका कम से कम 30 महिलाओं का हरम हुआ करता था जो पूरे युगांडा में फैला होता था। ये महिलाएं ज्यादातर होटलों, दफ्तरों और अस्पतालों में नर्सों के रूप में काम करती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed