फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यों से भरा है दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान, यहां हैं अजीबोगरीब झीलें

Fri, 06 Mar 2020 10:58 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Worlds largest salt field Salar de Uyuni in southwest Bolivia
दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान - फोटो : Social media

बोलिविया में सालर डि उयूनी दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। यह समुद्र तल से 3,656 मीटर ऊंचाई पर एंडीज पठार के 10,500 वर्ग किलोमीटर में फैला है। साथ ही यह बोलिविया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। दुनिया भर से पर्यटक यहां के विशाल सफेद मैदान को देखने आते हैं। सफेद मैदान के बीच ज्वालामुखीय चट्टानें छोटे द्वीपों की तरह दिखती हैं, मानो सफेद कैनवास पर काले बिंदु हों। इनमें सबसे मशहूर है क्वेशुआ में 'इंका का घर' या 'इंकाहाउसी'। इंका सभ्यता के लोग नमक के मैदान को पार करते समय अस्थायी रूप से यहां शरण लेते थे। 

Worlds largest salt field Salar de Uyuni in southwest Bolivia
दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान - फोटो : Social media

40 मीटर तक ऊंची इन चट्टानों के आसपास प्रवाल जैसी दुर्लभ संरचनाएं और समुद्री सीपों के जीवाश्म दिखते हैं। ये प्रागैतिहासिक झील (मिनचिन झील) के आखिरी अवशेष हैं। वह विशाल झील 20 हजार से लेकर 40 हजार साल पहले तक सूख गई थी। इंकाहाउसी पर हजारों कैक्टस (ट्राइकोसेरस पासाकाना) धीरे-धीरे आसमान की ओर बढ़ते हैं। ये खूबसूरत पौधे साल में केवल एक या दो सेंटीमीटर बढ़ते हैं। इनकी ऊंचाई 10 मीटर और जीवन 300 साल तक का हो सकता है। 

Worlds largest salt field Salar de Uyuni in southwest Bolivia
दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान - फोटो : Social media

नमक के मैदान लगभग पूरी तरह समतल हैं। किसी एक जगह से दूसरी जगह की ऊंचाई में एक मीटर से ज्यादा का अंतर नहीं है। बारिश होने पर या पास की झील से पानी का बहाव होने पर यह इलाका एक विशाल झील में तब्दील हो जाता है। इसी वजह से सालर डि उयूनी घूमने का सबसे सही समय बारिश के मौसम (दिसंबर से मार्च या अप्रैल तक) के ठीक बाद का है। इस दौरान नमक के मैदान के ऊपर पानी की पतली परत उसे एक विशाल आईने में बदल देती है, जिसमें बादल चलते हुए दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds largest salt field Salar de Uyuni in southwest Bolivia
दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान - फोटो : Social media

बोलिविया की नेशनल सर्विस ऑफ प्रोटेक्टेड एरियाज के विशेषज्ञों के मुताबिक, सालर डि उयूनी को आकार देने वाली भूमिगत शक्तियों ने दक्षिण-पश्चिमी बोलिविया को बहुत प्रभावित किया है। सालर डि उयूनी से 300 किलोमीटर से भी कम दूरी पर दक्षिण में एडुआर्डो एवारोआ नेशनल एंडियन वाइल्डलाइफ रिजर्व है। यहां कई भू-तापीय विशेषताएं दिखती हैं, जैसे सोल डि मनाना गीजर बेसिन। यह देश के सबसे विविधतापूर्ण भू-क्षेत्रों में से एक है। सोल डि मनाना गीजर की तरह है। कीचड़ से भरे गड्ढों में हमेशा बुलबुले उठते हैं जिनसे सल्फर गैस बाहर निकलती रहती है। सुबह होते ही यहां के गर्म पानी के प्राकृतिक झरनों को देखने के लिए गाड़ियों के काफिले आते हैं। यहां की सुबह बहुत ठंडी होती है। हवा और धरती के अंदर से निकलने वाली गैसों के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर होता है। यह भू-तापीय गतिविधि सबसे ज्यादा सुबह ही दिखती है। गर्म गैसों का विस्फोट 100 मीटर ऊपर तक जा सकता है। 

विज्ञापन
Worlds largest salt field Salar de Uyuni in southwest Bolivia
लैगूना कोलोराडो, बोलीविया - फोटो : Social media

सोल डि मनाना से केवल 45 किलोमीटर दूर वन्यजीव अभयारण्य के अंदर ही लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर लैगूना कोलोराडो (लाल झील) है। नमक की यह झील एक मीटर से भी कम गहरी है और यह अपने लाल रंग के पानी के लिए जानी जाती है। खनिजों से समृद्ध झील का यह रंग कई भूमिगत गर्म झरनों के कारण है जो झील का तापमान बढ़ाते रहते हैं। इस तापमान में डुनालिएला सैलीना शैवाल भी बढ़ते हैं। इस शैवाल का लाल पिगमेंट, जू प्लैंकटन (जीव-अवशेष) और फाइटोप्लैंकटन (पादप-अवशेष) के तलछट के साथ मिलकर खाड़ी के पानी को लाल रंग देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed