फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World Cup IND vs AUS Final 2023: wajahat hasan World Cup song viral social media

IND vs AUS: 'कोहली सेंचुरी पे सेंचुरी लगाएंगे, शमी विकेटों की झड़ियां लगाएंगे', वर्ल्ड कप फाइनल पर गाना वायरल

Sun, 19 Nov 2023 11:09 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

वीडियो में आप कुछ लोगों को खूबसूरत गाना गाते हुए देख सकते हैं। गाने के बोल हैं, कोहली सेंचुरी पे सेंचुरी लगाएंगे। शमी विकेटों की झड़ियां लगाएंगे। रोहित, गिल, राहुल, श्रेयस, सूर्या सब मारेंगे, कप लाएंगे।

विज्ञापन
World Cup IND vs AUS Final 2023: wajahat hasan World Cup song viral social media
World Cup song - फोटो : Instagram/wajahathasan

विस्तार

World Cup IND vs AUS Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज विश्व कप 2023 (World Cup 2023 Final) का फाइनल मैच खेला जाएगा। देशभर में फाइनल मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। भारतीय टीम की जीत के लिए कहीं पर पूजा पाठ किया जा रहा है, कहीं कोई निर्जला व्रत रख रहा है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर विश्व कप फाइनल पर बना गाना भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में सभी खिलाड़ियों का नाम लिया गया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में आप कुछ लोगों को खूबसूरत गाना गाते हुए देख सकते हैं। गाने के बोल हैं, कोहली सेंचुरी पे सेंचुरी लगाएंगे। शमी विकेटों की झड़ियां लगाएंगे। रोहित, गिल, राहुल, श्रेयस, सूर्या सब मारेंगे, कप लाएंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विश्व कप गाने को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @wajahathasan नाम के अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि लाखों लोगों ने लाइक किया है। सिंगर वजाहत हसन ने अपनी आईडी से इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, चक दे इंडिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


IND vs AUS Final: भारतीय टीम का वीडियो बना रहा था शख्स, रोहित शर्मा ने कहा कुछ ऐसा, हंसने लगे श्रेयस अय्यर


बता दें कि भारतीय टीम की जीत के लिए पूरे देश के लोग दुआ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 10 लड़कों ने भारतीय टीम की जीत के लिए निर्जला व्रत रखा है। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय टीम नहीं जीत जाती है, तब तक वह कुछ खाएंगे-पीएंगे नहीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by wajahat hasan (@wajahathasan)



IND vs AUS World Cup Final: शख्स ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया अनोखा ऑफर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानिए प्लान

ऑस्ट्रेलिया आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 8वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी, तो वहीं भारतीय टीम विश्व कप में चौथी बार फाइनल मैच खेलगी। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था।  साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की 125 रनों से हार हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed