फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World Cup IND vs AUS Final 2023: Someone Making Team India,s Video Watch Rohit Sharma Hilarious Reactions

IND vs AUS Final: भारतीय टीम का वीडियो बना रहा था शख्स, रोहित शर्मा ने कहा कुछ ऐसा, हंसने लगे श्रेयस अय्यर

Sun, 19 Nov 2023 11:06 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 11:06 AM IST
सार

एक बस में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जा रहे हैं। ऐसे में कोई शख्स उनका वीडियो बनाने लगता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा शख्स को वीडियो बनाते देख लेते हैं और कुछ बोलते हैं।

विज्ञापन
World Cup IND vs AUS Final 2023: Someone Making Team India,s Video Watch Rohit Sharma Hilarious Reactions
World Cup IND vs AUS Final 2023 - फोटो : X/@rohitjuglan

विस्तार

World Cup IND vs AUS Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस महामुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह तैयार हैं। विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का जलवा है। विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अभी तक कोई मैच नहीं हारी है। 

विज्ञापन


भारतीय टीम विश्व कप में खेले गए पूरे 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। देखा जा सकता है एक बस में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जा रहे हैं। ऐसे में कोई शख्स उनका वीडियो बनाने लगता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा शख्स को वीडियो बनाते देख लेते हैं और कुछ बोलते हैं। उन्होंने क्या बोला सुनाई नहीं देता है, लेकिन कुछ लोगों ने डिकोड कर लिया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जाते देख सकते हैं। सबसे पहले विराट कोहली दिखाई देते हैं, जो फोन चलाने में व्यस्त हैं। इसके बाद कैमरा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर पर पहुंचता है। कप्तान रोहित शर्मा वीडियो बना रहे शख्स को कुछ कहते हैं और श्रेयस अय्यर सुनकर हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मजे ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


Mysterious Noise: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? इस शहर में रात के समय आ रही रहस्यमयी आवाजें, लोगों में खौफ

IND vs AUS World Cup Final: शख्स ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया अनोखा ऑफर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानिए प्लान

ट्विटर यानी  X पर इस वीडियो को @rohitjuglan नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। कैप्टन मार्वलस रोहित शर्मा के साथ कभी डल मोमेंट नहीं आया। अब तक इस वीडियो को 13 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स भी किया है। एक शख्स ने लिखा है, गाली खाकर कौन खुश होता है भाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed