फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   IND vs AUS World Cup Final man solution to world cup final ticket viral social media attention

IND vs AUS World Cup Final: शख्स ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया अनोखा ऑफर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानिए प्लान

Sat, 18 Nov 2023 06:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 06:10 PM IST
सार

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup Final man solution to world cup final ticket viral social media attention
IND vs AUS World Cup Final - फोटो : ICC

विस्तार

IND vs AUS World Cup Final: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। अगर लोगों को टिकट मिल जाए, तो वो किसी भी हाल में लाइव मैच जरूर देखेंगे। सोशल मीडिया पर भी विश्व कप मैच के टिकट के दाम और किल्लत को लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


एक शख्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जो काफी मजेदार था। @ayushpranav3 नाम के ट्विटर यानी एक्स अकाउंट से यह पोस्ट की गई थी। शख्स ने लोगों को  अपने साथ हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद पहुंचकर स्टेडियम में मैच देखने का आॅफर दे डाला था। शख्स के इस आॅफर को देखकर लोग हैरान हो गए। शख्स ने लिखा कि किसी को हेलिकॉप्टर से चलकर विश्व कप फाइनल देखने में दिलचस्पी है। मुझे दो लोगों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


शख्स ने लिखा है शनिवार को हम बेंगलरु एयरपोर्ट से चलेंगे और अहमदाबाद में नाश्ता करेंगे। इसके मैच देखकर वापस आ जाएंगे। आयुष नाम के शख्स के पोस्ट को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं, क्योंकि उसने नीचे लिखा था कि दिलचस्पी है, तो मैसेज करें, लेकिन आपके पास हेलिकॉप्टर और टिकट होना चाहिए वरना हम नहीं जा पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Mysterious Noise: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? इस शहर में रात के समय आ रही रहस्यमयी आवाजें, लोगों में खौफ

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, भाई मैं हेलिकॉप्टर और टिकट तो ले आऊंगा, लेकिन सिर्फ तुम पार्किंग का जगह दिला देना। एक दूसरे यूजर ने लिखा, भाई पोस्ट के अंत में तुमने धोखा दिया है। 
Fog: सर्दियों के दिनों में ही क्यों पड़ता कोहरा? जानिए कुहासे से कितना है अलग

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का  8वीं बार फाइनल खेलेगी, जबकि भारतीय टीम का विश्व कप में यह चौथा मुकाबला होगा। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था।  साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम की 125 रनों से हार हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed