फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mysterious humming noise keeping in ireland city in night scientist can not figure out

Mysterious Noise: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? इस शहर में रात के समय आ रही रहस्यमयी आवाजें, लोगों में खौफ

Sat, 18 Nov 2023 12:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

काउंटी टायरोन के ओमाघ में बीते कुछ हफ्तों से लगातार रात 10 बजे से लेकर आधी रात यह अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती है।

विज्ञापन
mysterious humming noise keeping in ireland city in night scientist can not figure out
mysterious humming noise keeping in ireland city in night - फोटो : iStock

विस्तार

Mysterious Humming Noise: दुनिया में कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इन जीवों में कई बेहद खतरनाक होते हैं। इसके साथ ही कई आवाजें बहुत तेज और डरावनी होती है, जिन्हें सुनकर कई बार लोग डर जाते हैं। अब एक ऐसी ही आवाज नॉर्दन आयरलैंड के एक शहर में आ रही है, जिसने लोगों को डरा दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह आवाज किसकी है? 

विज्ञापन


काउंटी टायरोन के ओमाघ में बीते कुछ हफ्तों से लगातार रात 10 बजे से लेकर आधी रात तक यह अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती है। यह आवाजें अजीब भिनभिनाने की हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरमानघ और ओमघ जिला परिषद के एक प्रवक्ता का कहना है कि यह इतनी तेज है कि शहर में लोगों का सोना मुश्किल हो चुका है। 
विज्ञापन


बहुत बड़े क्षेत्र से यह आवाज आ रही है जिसकी वजह से इसके सोर्स तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। कई लोग इस आवाज को एलियन के धरती पर आने, किसी खतरनाक जानवर के अस्तित्व या दुनिया के खत्म होने से जोड़ रहे हैं। इसलिए यह बेहद डराने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Fog: सर्दियों के दिनों में ही क्यों पड़ता कोहरा? जानिए कुहासे से कितना है अलग


शहर के पार्षद स्टीफन डोनेली का कहना है कि यह आवाज लोगों की कई हफ्तों से नींद उड़ाकर रखी है। उन्होंने एक रेडियो चैनल से बताया कि कुछ लोगों को अब इसकी आदत हो चुकी है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह किसकी आवाज है? 

Viral Video: बाइक पर बैल को बैठाकर शख्स ने लगाई रेस, वीडियो हुआ वायरल, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

पहले भी सुनी जा चुकी हैं ऐसी आवाजें

बीते दशकों में ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई जगहों पर इस तरह की आवजें रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि यह रहस्यमयी आवाज कहां से आती है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed