{"_id":"5deb4fa58ebc3e1c06089222","slug":"why-do-people-paint-trees-white-and-red-know-the-scientific-reason-about-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर पेड़ों पर क्यों बनाई जाती हैं सफेद और लाल रंग की पट्टियां? इसके पीछे हैं कई वैज्ञानिक कारण","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर पेड़ों पर क्यों बनाई जाती हैं सफेद और लाल रंग की पट्टियां? इसके पीछे हैं कई वैज्ञानिक कारण
कहीं जाते समय अक्सर आप देखते होंगे कि सड़क किनारे लगे पेड़ों की जड़ों के ऊपर सफेद और लाल रंग से पेंट किया हुआ रहता है, लेकिन क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल, इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
2 of 6
पेड़ पर बनी सफेद रंग की पट्टी
- फोटो : Social media
पेड़ों के निचले हिस्से में पेंट करने का यह तरीका काफी पुराना है। इसके पीछे उद्देश्य होता है हरे-भरे पेड़ों को और ज्यादा मजबूती देना। आपने देखा होगा कि पेड़ों में दरारें आ जाती हैं और उनकी छाल निकलने लगती है, जिसकी वजह से पेड़ कमजोर हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें पेंट कर दिया जाता है, ताकि उनकी मजबूती बनी रहे और पेड़ों की उम्र लंबी हो।
3 of 6
पेड़ों पर बनीं सफेद रंग की पट्टियां
- फोटो : Needpix.com
पेड़ों को पेंट करने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि उनमें दीमक या कीड़े नहीं लगते, क्योंकि ये कीड़े किसी भी पेड़ को अंदर से खोखला कर देते हैं, लेकिन पेंट करने की वजह से पेड़ों में कीड़े नहीं लगते हैं, जिससे वो सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पेड़ों पर बनीं सफेद रंग की पट्टियां
- फोटो : Social media
पेड़ों को पेंट करने से उनकी सुरक्षा में भी सुधार होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि वो पेड़ वन विभाग की नजर में हैं और उनकी कटाई नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
पेड़ पर बनी सफेद रंग की पट्टी
- फोटो : Social media
कुछ जगहों पर पेड़ों को रंगने के लिए केवल सफेद पेंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई जगहों पर लाल और नीले रंगों का भी उपयोग किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।