{"_id":"5f10300f791747310d7ec5e5","slug":"mystery-of-zealandia-earths-hidden-continent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहस्यों से भरा है 3800 फीट की गहराई में डूबा जीलैंडिया, जिसे कहते हैं खोया हुआ महाद्वीप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रहस्यों से भरा है 3800 फीट की गहराई में डूबा जीलैंडिया, जिसे कहते हैं खोया हुआ महाद्वीप
बचपन से ही हम भूगोल या फिर सामान्य ज्ञान की किताबों में धरती पर मौजूद महाद्वीपों के बारे में पढ़ते आ रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि दुनिया में कुल सात महाद्वीप हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इनके अलावा भी धरती पर एक और महाद्वीप है, जिसे खोया हुआ महाद्वीप कहा जाता है। इसका नाम है जीलैंडिया। इस महाद्वीप का अधिकांश भाग दक्षिण प्रशांत महासागर के नीचे डूबा हुआ है और वो भी करीब 3800 फीट की गहराई में। वैज्ञानिक अभी भी इसके रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश में लगे हुए हैं। आइए जानते हैं जीलैंडिया के बारे में खास और रोचक बातें...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के मुताबिक, जीलैंडिया कभी विशाल गोंडवाना महाद्वीप का हिस्सा था और करीब 75 करोड़ साल पहले उससे अलग हो गया था। हालांकि इसका एक छोटा सा हिस्सा डूबने से बच गया था, जो आज के समय में न्यूजीलैंड है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस खोये हुए महाद्वीप का क्षेत्रफल करीब 43 लाख वर्ग किलोमीटर तक रहा होगा। यह महाद्वीप न्यूजीलैंड के दक्षिण से न्यू कैलेडोनिया के उत्तर तक और पश्चिम में ऑस्ट्रेलिया के केन पठार तक फैला हुआ है। शोधकर्ताओं ने कुछ साल पहले इस नए महाद्वीप का नक्शा भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस नए और खोये हुए महाद्वीप को लेकर वैज्ञानिक साल 1995 से ही शोध कर रहे थे और आखिरकार 2017 में उनकी खोज पूरी हुई थी। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह धरती के अन्य महाद्वीपों के लिए लागू सभी मानदंडों को पूरा करता है। इसी वजह से इसे आठवां महाद्वीप माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं के मुताबिक, जीलैंडिया का अपना भूशास्त्र है और इसका तल, समुद्री तल से कहीं ज्यादा मोटा और कठोर है। हालांकि इस महाद्वीप से जुड़े कई रहस्य अभी भी अनसुलझे ही हैं, जैसे कि यह कैसे बना था और फिर टूटा कैसे था। इसको लेकर लगातार शोध जारी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।