Weird News: बेटे के खून से जवान दिखना चाहता है यह शख्स, हर साल खर्च करता है 16 करोड़
दुनिया में हर किसी का बढ़ती उम्र में जवान दिखने का सपना होता है। लेकिन कहा जाता है कि एक बार उम्र निकल गई, तो उसे घटाया नहीं जाता सकता है।
विस्तार
Weird News: दुनिया में हर किसी का बढ़ती उम्र में जवान दिखने का सपना होता है। लेकिन कहा जाता है कि एक बार उम्र निकल गई, तो उसे घटाया नहीं जाता सकता है। चाहे दुनिया का कोई सबसे ताकतवर और धनी व्यक्ति ही क्यों न हो। हालांकि अमेरिका का रहने एक शख्स इस थ्योरी को गलत साबित करने की कोशिश में लगा है। यह शख्स अपनी जवानी को वापस पाने के लिए हर साल 16 करोड़ से अधिक खर्च कर रहा है। इसके साथ ही अपने बेटे के खून का भी इस्तेमाल कर रहा है।
दुनिया में लोगों के अंदर रिवर्स एजिंग का शौक तेजी से बढ़ा है। इसी कड़ी में 45 साल के सॉफ्टवेयर डेवलपर ब्रायन जॉनसन ने अपने बेटे के साथ प्लाजमा एक्सचेंज के माध्यम से खुद को 18 साल का जवान बनाना चाहते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 45 वर्षीय ब्रायन जॉनसन ने जवानी को वापस पाने के लिए अपने ही 17 साल के बेटे टालमेज के खून का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने जॉनसन अपने 70 साल के पिता रिचर्ड और बेटे टालमेज के साथ एक क्लिनिक गए थे।
आमतौर पर जॉनसन हमेशा अज्ञात डोनर से प्लाज्मा लेते हैं, लेकिन इस बार उनके बेटे टालमेज ने एक लीटर खून दान किया। इससे एक प्लाज्मा का और प्लेटलेट्स का बैच बनाया बनाया गया है। हर बार की तरह ब्रायन ने अपनी बॉडी में उस खून को इंजेक्ट कराया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टालमेज के प्लाज्मा को जॉनसन की नसों में डालने के अलावा उनके पिता रिचर्ड की नशों में भी इंजेक्ट किया गया। ब्रायन ने अपने 17 वर्षीय बेटे टालमेज को अपना प्लाज्मा डोनर बनाया है। अब यह प्रक्रिया जॉनसन के प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट में शामिल हो गई है।
Ajab-Gajab: दुनिया के अजीबोगरीब धार्मिक रिवाज, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
My son, father and I completed the world's first multi-generational plasma exchange.
— Bryan Johnson (@bryan_johnson) May 22, 2023
Once divided by the mind, now united by biology.https://t.co/oxi1IKDGz9
Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां जाते ही दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे, जानिए आखिर क्या है इसकी वजह
कथित तौर पर जॉनसन अज्ञात डोनर को 'ब्लड बॉय' के तौर पर दिखाया है। इससे यह सुनश्चित हो सके कि वह एक आदर्श बॉडी मास इंडेक्स वाले व्यक्ति से ही खून ले रहे हैं। एंटी-एजिंग के लिए इस प्लाज्मा तकनीक का इस्तेमाल कई वैज्ञानिका को आकर्षित कर रहा है। ब्रायन जॉनसन की यह खून अदला-बदली की प्रक्रिया 3 अप्रैल को हुई थी। टालमेज ने अपने पिता और दादा को अपना खून दिया था।
Ajab-Gajab: कब लिया गया सबसे पहला Kiss? वैज्ञानिकों का खुलासा, जानिए क्या है भारत से संबंध
जानिए कौन हैं ब्रायन जॉनसन
45 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर ब्रायन जॉनसन अमेरिका के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वह एक बायोटेक कंपनी के सीईओ भी हैं। ब्रायन की चाहता है कि उनकी उम्र बढ़ने की बजाय 18 साल के किसी युवा की तरह हो जाए। वह वीडियो में ऐसे नजर भी आते हैं। जवान बने रहने के लिए वह हर साल 16 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए 30 डॉक्टर और मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम काम कर रही है, जो उनके के शरीर के अंगों की उम्र को घटाने में मदद कर रही है।