फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: old man shocking bike stunt video goes viral on internet

Viral Video: चलती बाइक पर हैंडल छोड़कर उझलने लगे दादा, लोग बोले- जवानी जिंदाबाद

Thu, 17 Aug 2023 06:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग चचा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह बाइक चलाने के साथ खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Viral Video: old man shocking bike stunt video goes viral on internet
old man shocking bike stunt video - फोटो : Twitter@Ankitydv92

विस्तार

Viral Video: क्या युवा और क्या बुजुर्ग, सभी लाइक्स पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें लोगों के कई ऐसे स्टंट के वीडियो भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं होता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग चचा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह बाइक चलाने के साथ खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। अगर उनका संतुलन बिगड़ा तो जान खतरे में पड़ जाएगी। अब बाइक पर स्टंट कर रहे चचा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो सिर्फ 15 सेकेंड का है। इसमें एक बुजुर्ग शख्स स्प्लेंडर बाइक दौड़ाता दिख रहा है और सड़क खाली है। चचा ने सफेद कुर्ता-पयजामा पहना रखा है। वह हाथ छोड़कर बाइक दौड़ा रहे हैं। पीछे चल रहा बाइक सवार बुजुर्ग के कारनामे को कैमरे कैद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


World's Deepest Crater: वैज्ञानिकों ने खोजा पाताल का रास्ता! पांच सौ किमी से भी चौड़ा है दरवाजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ छोड़ बाइक चला रहे हैं। इसके बाद वह सीट पर लेट जाते हैं और फिर बल्ले-बल्ले करते हुए प्रणाम कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक बात साफ है कि बुजुर्ग हो या जवान किसी का सड़क पर ऐसे स्टंट करना जान को खतरे में डालने से कम नहीं है।


Shangri La Valley: एक रहस्यमय घाटी, जहां से कभी कोई लौटकर नहीं आया

बुजुर्ग के करतब के वीडियो को ट्विटर (X) पर @Ankitydv92 नाम के अकाउंट से 13 अगस्त को शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि इन्हीं हरकतों की वजह से सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद कर दी है। इस वीडियो  को खबर लिखे जाने तक 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि साढ़े चार हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।



इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, चाचा का जवानी कितना तूफानी रहा होगा इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। एक ने लिखा है, जवानी जिंदाबाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed