फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral video of daring person grab crocodile bare hands

Viral Video: इस शख्स ने हाथों से पकड़ लिया खतरनाक मगरमच्छ, आगे हुआ कुछ ऐसा...

Wed, 10 Sep 2025 08:21 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 08:21 PM IST
सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक डेरिंग शख्स को देखकर लोग काफी हैरान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स बिना डरे मगरमच्छ को अपने हाथों से उठा लेता है।

विज्ञापन
Viral video of daring person grab crocodile bare hands
Viral Video - फोटो : Instagram/@therealtarzann

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक डेरिंग शख्स को देखकर लोग काफी हैरान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स बिना डरे मगरमच्छ को अपने हाथों से उठा लेता है। इस वीडियो को माइक होल्सटन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। माइक होल्सटन एक मशहूर वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट हैं। माइक दुनियाभर में अपने जंगली जीवों के साथ हैरान कर देने वाले कारनामों के लिए मशहूर हैं। वहीं उनका अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि माइक होल्सटन एक छोटी नांव पर बैठकर सफर कर रहे हैं। वहीं उनके आस पास बड़ी-बड़ी घास और दलदल है।

विज्ञापन

इसी दौरान उनकी नजर एक खतरनाक दिखने वाले मगरमच्छ के ऊपर पड़ती है। मगरमच्छ को देखने के बाद वो नांव से उतरकर उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। खतरा महसूस होते ही मगरमच्छ झाड़ियों की ओर भागता है। वहीं होल्सटन बिना डरे मगरमच्छ का पीछा करने लगते हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)




Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वो मगरमच्छ को पकड़कर अपने हाथों में उठा लेते हैं। मगरमच्छ को उठाने के बाद वह कहते हैं कि ये एक खारे पानी का मगरमच्छ है। ये काफी बड़ा है। इसके बाद कुछ देर अपने हाथों में उठाए रखने के बाद होल्सटन उसे दोबारा पानी में छोड़ देते हैं। 

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन

इस वीडियो को @therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद 2 लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है। 

वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह शख्स उन चीजों का पीछा करता है, जिन्हें इसका पीछा करना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह तो पागलपन है। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा यह आदमी सच में निडर है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed