फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video indian man selling samosas on London train

Viral Video: लंदन की ट्रेन में समोसे बेचते भारतीय शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- विदेश में भी देसी स्वाद

Wed, 31 Dec 2025 03:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 31 Dec 2025 03:20 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक भारतीय शख्स लंदन की ट्रेन में भारत का फेमस स्ट्रीट फूड समोसा बेचता नजर आ रहा है और लोग उसे खरीद कर मजे से खा भी रहे हैं। 

विज्ञापन
Viral Video indian man selling samosas on London train
लंदन की ट्रेन में समोसे बेचता भारतीय शख्स - फोटो : Freepik

विस्तार

Viral Video: भारत सिर्फ अपनी पुरानी इमारतों या संस्कृति के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि यहां का ज़ायकेदार खाना या स्ट्रीट फूड भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड में शुमार समोसे का स्वाद और नाम हर किसी की जुबान पर रहता है। भारतीय स्ट्रीट फूड अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि विदेशों तक पहुंच गए हैं। लंदन की ट्रेन में एक भारतीय शख्स भारत का फेमस स्ट्रीट फूड समोसा बेचता नजर आता है और लोग उसे खरीद कर ट्रेन के अंदर ही मजे से खा भी रहे हैं। 

विज्ञापन


लंदन की ट्रेन में समोसे बेचता भारतीय शख्स
वायरल वीडियो में लंदन का एक रेलवे प्लेटफॉर्म दिखाया गया है। जहां यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई देती है और वहीं एक भारतीय शख्स एकदम देसी अंदाज में धोती-कुर्ता पहने और सिर पर गमछा बांधे समोसे बेच रहा होता है। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकती है, वो समोसे लेकर उसमें सवार हो जाता है और बेचना शुरू कर देता है। ट्रेन में मौजूद कई यात्रियों ने उसके समोसे खरीदे और उन्हें खाकर उसकी खूब तारीफ भी की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bihari Samosa UK (@biharisamosa.uk)


बिहारी समोसे वाला

लंदन की ट्रेन में समोसे बेचता भारतीय शख्स खुद को बिहारी समोसे वाला बताता है, जो अब लंदन में फेमस हो गया है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर biharisamosa.uk नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि करीब 5 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। 

Viral Video: डरावने अवतार में मेले में घूमती दिखी विशालकाय महिला, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश


Viral Video: लाल साड़ी में लड़की ने बिखेरा जलवा, ऋतिक के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। किसी ने कहा कि, ‘समोसा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुका है'। तो वहीं कई यूजर्स ने ये भी पूछा कि, ‘क्या लंदन की ट्रेन में ये सब बेचने और खाने की अनुमति है? तो वहीं एक यूजर ने कहा, 'अब लंदन में भी समोसा मिल रहा है, इससे बड़ी खुशी और क्या होगी’। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed