फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral News Family got their 6 children married in the same mandap saved lakhs of rupees Called Budget Friendly

Viral News: परिवार वालों ने एक ही मंडप में करा दी अपने 6 बच्चों की शादी, लाखों रुपये की हुई बचत

Tue, 22 Apr 2025 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Apr 2025 10:26 AM IST
सार

Joint wedding: बढ़ती महंगाई के इस दौर में शादी जैसे बड़े आयोजनों का खर्च आम परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। खासकर तब, जब परिवार में दो या दो से ज्यादा बच्चों की शादी करनी हो। इसी समस्या का आसान समाधान ढूंढ निकाला हरियाणा के हिसार जिले के दो किसान भाइयों ने, जिन्होंने एक साथ अपने छह बच्चों की शादी कर एक मिसाल पेश की।

विज्ञापन
Viral News Family got their 6 children married in the same mandap saved lakhs of rupees Called Budget Friendly
एक ही मंडप में करा दी सारे बच्चों की शादी - फोटो : एक्स

विस्तार

शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज की बाढ़ सी आ जाती है। इंस्टाग्राम पर हम शादी के इमोशनल से लेकर कॉमेडी तक के वीडियोज को काफी एंजॉय करते हैं। आज के इस दौर में कुछ भी छुपा पाना असंभव है, ऐसे में जब भी कोई बड़ी खबर सामने आती है तो वह तेजी से वायरल भी होती है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में शादी जैसे बड़े आयोजनों का खर्च आम परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। खासकर तब, जब परिवार में दो या दो से ज्यादा बच्चों की शादी करनी हो। इसी समस्या का आसान समाधान ढूंढ निकाला हरियाणा के हिसार जिले के दो किसान भाइयों ने, जिन्होंने एक साथ अपने छह बच्चों की शादी कर एक मिसाल पेश की। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


पिता ने मंडप में कराई अपने सारे बेटे-बेटियों की शादी
हाल ही में, राजेश पुनिया और अमर सिंह पुनिया नाम के इन दोनों भाइयों ने मिलकर एक ही स्थान पर छह अलग-अलग मंडपों में अपने बेटे और बेटियों की शादी करवाई। यह आयोजन दो दिनों तक चला और 18 अप्रैल को दोनों बेटों की शादी हुई और 19 अप्रैल को चार बेटियों ने विवाह बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। इससे बच्चे और परिवार वाले दोनों ही बहुत खुश है। हालांकि, दोनों भाइयों के इस कदम को हर तरफ खूब सराहना मिल रही है।
विज्ञापन


एक ही कार्ड में छपवाएं सबके नाम
इस आयोजन की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि छह शादियों के लिए केवल एक ही शादी का कार्ड छपवाया गया, जिससे न सिर्फ व्यवस्था आसान हो गई बल्कि खर्च में भी भारी कमी आई। राजेश पुनिया ने कहा, "हम दोनों भाइयों ने जीवन भर एक साथ रहकर खेती की, और अब हमारे बच्चे भी साथ-साथ जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की शादी को बना दिया बजट फ्रेंडली
पुनिया परिवार का यह निर्णय केवल गांव में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में आ गया। आयोजन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे एक बेहतरीन बजट-फ्रेंडली आइडिया बताया। अमर सिंह पुनिया ने बताया, “अगर ये सभी शादियां अलग-अलग की जातीं तो न केवल खर्च बहुत अधिक होता बल्कि मेहनत भी कई गुना ज्यादा करनी पड़ती। एक साथ समारोह करने से सभी मेहमान भी एक ही बार में शामिल हो सके और हम सबको खुशी भी दोगुनी हुई।” इस विवाह समारोह में काफी सारे मेहमान शामिल हुए और प्रसन्न भी हुए। कुछ लोगों ने इसे परंपरा के साथ आधुनिक सोच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed