फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral News: Archaeologists In Panama Unearth Tomb Filled With Gold Treasure And Sacrificial Victims

Viral News: 32 लोगों की दी गई बलि, इतना सोना..., हजारों साल पुरानी मजार में मिलीं चौंकाने वाले चीजें

Tue, 12 Mar 2024 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 02:56 PM IST
सार

एल कैनो आर्कियोलॉजिकल पार्क में यह खोज की गई है, जो पनामा सिटी से करीब 110 मील दूर स्थित है। इस खोज में सोने की शॉल, बेल्ट, आभूषण और व्हेल के दांतों से सजी बालियां जैसी कीमती वस्तुएं मिली हैं।

विज्ञापन
Viral News:  Archaeologists In Panama Unearth Tomb Filled With Gold Treasure And Sacrificial Victims
हजारों साल पुरानी मजार में मिलीं चौंकाने वाले चीजें - फोटो : instagram/fundacionelcano

विस्तार

Ajab-Gajab News: दुनिया के अलग-अलग देशों में प्राचीन जगहों की खुदाई काम होता रहता है। इनमें कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। इनसे उस समय की सभ्यता और लोगों के बारे में जानकारी मिलती है। एक और देश में इसी तरह की खुदाई की गई है। 1200 साल पुरानी मजार में यह काम किया गया है। 

विज्ञापन


इस मजार में खुदाई के दौरान कई हैरान करने चीजें बरामद की गई हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें कम से कम 32 शव मिले हैं। इसके साथ ही बहुत ज्यादा सोना मिला है। पुरातत्वविदों का मानना है कि इन सभी 32 लोगों की बलि दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पनामा में यह खोज हुई है। 
विज्ञापन


एल कैनो आर्कियोलॉजिकल पार्क में यह खोज की गई है, जो पनामा सिटी से करीब 110 मील दूर स्थित है। इस खोज में सोने की शॉल, बेल्ट, आभूषण और व्हेल के दांतों से सजी बालियां जैसी कीमती वस्तुएं मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि यह वस्तुएं कोकल संस्कृति के एक उच्च पद पर मौजूद शख्स के साथ दफनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Alien News: 3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! वैज्ञानिकों ने शोध में किया चौंकाने वाला खुलासा

समुदाय के प्रमुख को मृत्यु के बाद के जीवन में आराम देने के लिए 32 लोगों की बलि चढ़ाई गई, लेकिन शवों की सही संख्या को पता करने के लिए जांच का काम अब भी जारी है। पनामा के संस्कृति मंत्रालय की लिनेट मोंटेनेग्रो ने कहा कि खजाने की कीमत बहुत अधिक है। 


US Alien Report: अमेरिका के पास हैं एलियंस और यूएफओ? पेंटागन ने किया बड़ा खुलासा

माना जाता है कि 750 ईस्वी में किसी ऊंचे पद पर बैठे पुरुष नेता के लिए यह मजार बनाई गई थी। पुरुष नेता को महिला के शव के ऊपर रखकर दफनाया गया था। उस दौरान अभिजात वर्ग के लोगों को दफनाए जाने की यह प्रथा थी।

कब्र में कंगन, मानव आकृति वाले झुमके, मगरमच्छ के शव, घंटियां, कुत्ते के दांतों से बनी स्कर्ट, हड्डी की बांसुरी और चीनी मिट्टी की वस्तुएं भी मिली हैं। एल कैनो में साल 2008 से खुदाई का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed