फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Alien Report: अमेरिका के पास हैं एलियंस और यूएफओ? पेंटागन ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 09 Mar 2024 12:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
Pentagon Says US not hiding aliens or UFO technology from the public
पेंटागन ने एलियन पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : Istock

 

US Alien Report: एलियन को लेकर अक्सर चर्चा होती है। दुनिया में कई ऐसे हैं जो एलियन और यूएफओ देखने के दावा करते हैं। अब इस बीच अमेरिका ने एलियन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में बताया गया है कि  अमेरिका गुप्त रूप से एलियन टेक्नोलॉजी या एलियन जीवों को जनता से नहीं छिपा रहा है। पेंटागन ने ऑल डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (AARO) की तरफ से जांच के बाद निष्कर्षों को जारी किया। 

ऑल डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस की स्थापना साल 2022 में की गई थी। इसका उद्देश्य विषम, अज्ञात स्थान, हवाई और जलमग्न खतरों के बारे में पता लगाने और उन्हें कम करना है। पेंटागन की तरफ से पहले भी एलियन जीवन से जुड़ी रिपोर्ट जारी की जाती रही है। अमेरिका पर काफी लंबे समय से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगते हैं। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में अमेरिका ने क्या कहा है? 
 

Pentagon Says US not hiding aliens or UFO technology from the public
पेंटागन ने एलियन पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : istock

पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा एक कहानी बताई जाती है कि अमेरिका की सरकार ने कई एलियन एयरक्राफ्ट और अलौकिक जीवन के अवशेष की खोज की है। 1940 के दशक से इन कहानियों की शुरुआत हुई है। इसमें कहा जाता है कि अमेरिका ने जानकारियों को लोगों और कांग्रेस से छिपाकर रखा है। इस पर रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीविजन प्रोग्राम, किताबों, फिल्मों, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर मौजूद सामग्री लोगों में इनसे जुड़ी मान्यताओं को मजबूत किया है। 
 

Pentagon Says US not hiding aliens or UFO technology from the public
पेंटागन ने एलियन पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : Istock

क्या अमेरिका के पास हैं एलियन?

जांचकर्ताओं को अमेरिका के सभी जरूरी संवेदनशील प्रोग्राम तक जाने की इजाजत दी थी। उनके द्वारा 1945 के बाद से सभी आधिकारिक सरकारी जांच प्रयासों की समीझा की गई। जांचकर्ताओं ने क्लासीफाइड और अनक्लासीफाइड आर्काइव पर शोध किया। इसके साथ ही करीब 30 इंटरव्यू किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pentagon Says US not hiding aliens or UFO technology from the public
पेंटागन ने एलियन पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह पता चल सके कि अमेरिकी सरकार की जांच यूएफओ देखने या एलियन से संबंधित है। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांचकर्ताओं को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि आसमान में कोई अज्ञात चीजे मिली हों। 

Highest Shiva Temple: दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, जानिए अर्जुन से क्या है इसका कनेक्शन

विज्ञापन
Pentagon Says US not hiding aliens or UFO technology from the public
पेंटागन ने एलियन पर किया बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

रिपोर्ट में बताया गया है कि 1950 और 60 के दशक में यूएफओ देखने से जुड़ी रिपोर्ट में बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी वजह नई नई टेक्नोलॉजी का विकास हो सकता है। दरअसल, इस दौरान जासूसी विमानों और अंतरिक्ष तकनीक को टेस्ट किया जा रहा था, जिसमें ऊंचाई वाले गुब्बारे शामिल थे। 

स्टडी: सिर्फ इतने साल में आर्कटिक में खत्म हो जाएगी बर्फ, मंडरा रहा तबाही का खतरा, दुनिया पर आएगी आफत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed