फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral animals change gender from male to female clownfish how amazing nature facts know the reason

अजब-गजब: क्यों नर से मादा बन जाते हैं ये जीव? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 29 Sep 2026 05:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 29 Sep 2026 05:02 PM IST
सार

अजब-गजब: धरती पर कई ऐसे जीव पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इनमें कुछ जीव ऐसे हैं, जो नर से मादा बन जाते हैं। इसकी वजब जानकर आपको यकीन नहीं होगा। 

विज्ञापन
viral animals change gender from male to female clownfish how amazing nature facts know the reason
क्यों नर से मादा बन जाते हैं ये जीव? - फोटो : AI

विस्तार

प्रकृति के भीतर छिपे रहस्यों को जानकर इंसान को यकीन नहीं होता है। धरती पर कुछ ऐसे जीन पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इन जीवों में कुछ अपने जीवन काल में नर से मादा या मादा से नर बन सकते हैं। सुनने में यह अजीबोगरीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन समुद्री जीवों में यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसकी मुख्य वजह उनका अपने आपको बदलते पर्यावरण के मुताबिक खुद को ढालना होता है। 

विज्ञापन


कुछ जीवों में प्राइवेट पार्ट का परिवर्तन उनके जीवन चक्र का सामान्य भाग होता है, जिसेवैज्ञानिक भाषा में Sequential Hermaphroditism कहते हैं। अगर कोई जीव अपने जीवन में शुरुआत एक लिंग के तौर पर कर सकता है। बाद में परिस्थितियों के मुताबिक, दूसरे लिंग में बदल सकता है। यह हैरान करने वाला बदलाव अचानक नहीं होता है, बल्कि शरीर में हार्मोनल और जैविक परिवर्तनों के माध्यम से धीरे-धीरे पूरा होता है।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण क्लाउनफिश है, जिनके समूह में आमतौर पर एक मुख्य मादा और उसके साथ कई नर रहते हैं। अगर समूह की मादा की मौत हो जाती है, तो सबसे बड़ा नर मादा में बदल सकता है। इसके समूह का अगला बड़ा नर प्रजनन करने वाला नर बनता है। इस प्रकार समूह में प्रजनन की व्यवस्था चलती रहती है और किसी नए जीव के आने का इंतजार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कमाल: सिगरेट के टुकड़ों से बनेगी मजबूत और टिकाऊ सड़क, शहर को गर्मी से भी मिलेगी राहत


कई जीवों में होती है ऐसी प्रक्रिया

लिंग परिवर्तन सिर्फ क्लाउनफिश तक सीमित नहीं है। कुछ समुद्री मछलियां और दूसरे जीव भी अपने जीवन में लिंग में बदलाव कर सकते हैं। कई प्रजातियों में यह बदलाव सामाजिक स्थिति, साथी की उपलब्धता, उम्र या समूह की संरचना से संबंधित होता है।

113 किलो के खूंखार मगरमच्छ को गोद में उठाकर महिला ने जो किया वो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, वीडियो हुआ वायरल

वैज्ञानिकों का कहना है कि अलग-अलग प्रजातियों में लिंग परिवर्तन के तरीके और वजहें एक तरह नहीं होती हैं। कुछ जीव नर से मादा बनते हैं, जबकि कुछ मादा से नर बनते हैं। कहा जाता है कि घोंघा, रैस मछलियां, पैरेटफिश और  गोबी मछली जैसे जीव अपना लिंग बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed