फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Video Of Turtle Attacking And Eating Snake Shocks Internet Viral News

Viral Video: जिंदा सांप को निगल गया कछुआ, इतनी तेजी से किया हमला, वीडियो देखकर बदल जाएगी आपकी सोच

Tue, 06 May 2025 07:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 07:07 PM IST
सार

Viral Video: कछुए को हमेशा धीमा और शांत जानवर माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने उसने लोगों की सोच बदल दी है। वीडियो में कछुआ पहले सांप पर घात लगाता है और फिर बिजली की रफ्तार से उस पर झपट पड़ता है।

विज्ञापन
Video Of Turtle Attacking And Eating Snake Shocks Internet Viral News
जिंदा सांप को निगल गया कछुआ, इतनी तेजी से किया हमला, वीडियो देखकर बदल जाएगी आपकी सोच - फोटो : x@AMAZlNGNATURE

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इसमें एक कछुए को सांप का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। शायद आपने इससे पहले कछुए का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि कछुआ एक वॉटर स्प्रिंग के पास पत्थर के नीचे छिपकर कर बैठा है। आसपास कुछ पर्यटक भी हैं। इनमें से किसी ने यह हैरतअंगेज नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कछुआ चुपके से पानी में मौजूद सांप पर नजर रख रहा है। 
विज्ञापन


कछुए की रफ्तार कर देगी हैरान 

कछुए को हमेशा धीमा और शांत जानवर माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने उसने लोगों की सोच बदल दी है। वीडियो में कछुआ पहले सांप पर घात लगाता है और फिर बिजली की रफ्तार से उस पर झपट पड़ता है। एक झटके में ही कछुआ सांप को अपने जबड़े में दबा लेता है। शिकार करने की कुशलता देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Baba Vanga: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, यूरोप में होगा इस्लाम का राज, इस साल होगा दुनिया का अंत

पानी में तैरकर लापता हो जाता है कछुआ

सांप का शिकार करने के बाद कछुआ पानी में तैरकर दूर चला जाता है। उसकी तेजी और चालाकी देखकर हर कोई हैरान है। कछुए का यह शिकारी अंदाज देखकर लगता है कि वह सिर्फ पौधे या समुद्री शैवाल ही नहीं खाता, बल्कि सांप जैसे खतरनाक जीव का भी शिकार करता है। यह वीडियो कछुए की छिपी ताकत और फुर्ती को दिखाता है, जो लोगों की आम सोच से बिल्कुल अलग है।

Viral: 'खूबसूरत पाकिस्तानी लड़कियों को अमेरिका भेजो...', भारत से डरे शहबाज शरीफ के करीबी पत्रकार ने दी सलाह

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से इस वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि मैंने तो सोचा था कछुए शाकाहारी होते हैं, यह तो सांप खा गया। दूसरे शख्स का कहना है कि अर्थव्यवस्था ने पारिस्थितिकी तंत्र को बिगाड़कर रखा दिया, अब जानवर कुछ भी खा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed