फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Vegetable Seller Falls on Railway Tracks While Loading Crate on Moving Train Video Goes Viral

वायरल: ट्रेन में सब्जी का क्रेट चढ़ाने की जल्दबाजी पड़ी भारी, पटरियों के बीच गिरा शख्स, अगले पल जो हुआ...

Sat, 10 Oct 2026 11:45 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Oct 2026 11:45 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सब्जीवाला ट्रेन में क्रेट चढ़ाने की कोशिश करता है। इसी दौरान ट्रेन चलने लगती है और वह नीचे गिर जाता है। गनीमत रही कि वह दोनों पटरियों के बीच गिरा और उसकी जान बच गई।
 

विज्ञापन
Vegetable Seller Falls on Railway Tracks While Loading Crate on Moving Train Video Goes Viral
ट्रेन में सब्जी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था शख्स - फोटो : X@hari_har_om

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार छोटी सी जल्दबाजी भी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक सब्जीवाला ट्रेन में सब्जियों से भरा क्रेट चढ़ाने की कोशिश करता है। लेकिन इसी दौरान ट्रेन चलने लगती है और उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि देखने वालों की सांसें अटक जाती हैं। वीडियो के आखिर में शख्स को सुरक्षित देखकर लोग राहत की सांस लेते नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


 ट्रेन में सब्जी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था शख्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म दिखाई देता है, जहां नीले रंग की एक पैसेंजर ट्रेन खड़ी है। प्लेटफॉर्म पर सब्जियों से भरे क्रेट, केले और दूसरे सामान रखे हुए हैं। कुछ लोग ट्रेन के दरवाजे के पास भी खड़े नजर आते हैं। इसी बीच एक शख्स सब्जियों से भरा क्रेट उठाकर ट्रेन के अंदर चढ़ाने लगता है। वह जल्दबाजी में सामान ट्रेन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा होता है। तभी ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगती है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 सब्जी तो ट्रेन में गई, लेकिन पटरियों पर गिरा शख्स
वीडियो के कैप्शन में भी इस घटना को लेकर बताया गया है कि सब्जी तो ट्रेन में चली गई, लेकिन उसे चढ़ाने वाला शख्स खुद मुसीबत में फंस गया। ट्रेन आगे बढ़ती दिखाई देती है और कैमरा उसके पिछले हिस्से की तरफ जाता है। इसी दौरान शख्स रेलवे ट्रैक पर गिरता नजर आता है। गनीमत रही कि वह दोनों पटरियों के बीच गिरा। इस वजह से उसकी जान बच गई। वीडियो के आखिर में ट्रेन आगे निकलती दिखाई देती है। वहीं, आसपास मौजूद लोग शख्स के पास पहुंचते हैं और उसका हालचाल लेते नजर आते हैं। यह पूरा नजारा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक छोटी सी जल्दबाजी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।


वीडियो देख लोगों ने कहा- भगवान ने बचा लिया
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग शख्स के साथ हुए हादसे को देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ उसकी जान बचने पर राहत महसूस कर रहे हैं। कमेंट्स में 'हे भगवान, बाल-बाल बच गया' और भगवान ने उसकी रक्षा की जैसी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि चलती ट्रेन में सामान चढ़ाने या उतरने की जल्दबाजी जानलेवा हो सकती है। कुछ पल बचाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है।

स्टूडेंट के गंजे सिर पर तबला बजाने लगे सरकारी टीचर, वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई, शिक्षक सस्पेंड

उम्र 72 साल, हाथों में स्टीयरिंग और सड़कों पर फर्राटा, विद्या कौर का जज्बा देख लोग बोले- बैडी दादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed