फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   US Navy Hospital Ship Comfort has docked in New York City

कोरोना वायरस: इस देश ने जहाज को ही बना दिया 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल

Tue, 31 Mar 2020 09:16 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
US Navy Hospital Ship Comfort has docked in New York City
द कंफर्ट मेडिकल शिप - फोटो : Social media

कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हजार के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक कुल तीन हजार आठ (3008) लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक मौत न्यूयॉर्क सिटी में हुई हैं। यहां 914 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासियो कई बार केंद्रीय सरकार के प्रयासों को लेकर सवाल उठा चुके हैं। 23 मार्च को दिए अपने एक बयान में उन्होंने कहा था कि न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा और आने वाले दस दिनों के भीतर मेडिकल सप्लाई की कमी हो सकती है। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अमेरिकी नौ सेना का एक हॉस्पिटल शिप 'द कंफर्ट' न्यूयॉर्क भेजा गया है। यह शिप वर्जिनिया के नॉरफॉल्क नेवी बेस से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ। इस शिप को न्यूयॉर्क तक पहुंचने में आठ दिन का समय लगेगा। इस शिप में 12 कमरे ऐसे हैं जो आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से पूरी तरह लैस हैं। इसके साथ ही इस शिप में एक हजार से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया, 'इसका मतलब ये है कि बहुत जल्दी ही मदद आने वाली है और उसके बाद हम लोगों की जिंदगियों को बचाने का काम कर सकेंगे।' सीएनएन की खबर के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि यह शिप कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं करेगा बल्कि इसका इस्तेमाल उन लोगों के इलाज के लिए किया जाएगा जो कोरोना वायरस से नहीं लेकिन किसी और बीमारी से जूझ रहे हैं। 

न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से है। ऐसी आशंका है कि अगर कोरोना वायरस संक्रमण यूं ही बना रहा तो न्यूयॉर्क को मई तक अपनी मौजूदा क्षमता से तीन गुना हॉस्पिटल बेड की जरूरत होगी। 

क्यों खास है ये शिप

  • शिप में एक हजार से ज्यादा हॉस्पिटल बेड की व्यवस्था
  • इस शिप में 12 ऑपरेटिंग रूम हैं
  • 80 इंटेसिव केयर यूनिट्स हैं
  • एक फॉर्मेसी की व्यवस्था है
  • एक मेडिकल लेबोरेटरी है
  • इसके जैसी ही एक दूसरी शिप यूएसएनएस मर्सी को लॉस एंजिलिस भेजा गया है
  • इस शिप पर किसी भी कोरोना वायरस मरीज का इलाज नहीं होगा
  • इस शिप पर करीब 11 सौ मेडिकल स्टाफ मौजूद होंगे
  • यहां 24 घंटे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहेंगी 

कैसे हैं अमेरिका के हालात?

अमेरिकी सरकार में संक्रामक बीमारी के विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फाउची पहले ही चेतावनी दी है कि अमेरिका में कोरोना वायरस एक से दो लाख लोगों की जान ले सकता है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइंस की समय सीमा को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां तक कह दिया है कि अगर अमेरिका कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को एक लाख तक भी रोक लिया तो बड़ी उपलब्धि होगी। अमेरिका में फिलहाल दुनिया के सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमित लोग हैं, जिनकी संख्या एक लाख 63 हजार से भी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed