फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   unknown treasure in Kamrunag Lake in Himachal Pradesh Know important facts about it

हिमाचल की इस झील में छिपा है अरबों का खजाना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 23 Jul 2021 06:17 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 23 Jul 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
unknown treasure in Kamrunag Lake in Himachal Pradesh Know important facts about it
कमरुनाग झील - फोटो : amar ujala

भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ो की खूबसूरती देखकर यहां आने वाले लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों का नजारा लेने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। हिमाचल प्रदेश न केवल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के जाना जाता है बल्कि यहां की कई जगहों का पौराणिक महत्व भी माना जाता है। यहां पर बहुत सी ऐसी जगह हैं जिनका अपना प्राचीन इतिहास है। कुछ जगहों का संबंध महाभारत काल से भी माना जाता है। अपने आप में रहस्यों को समेटे हुई इन जगहों में से एक जगह ऐसी भी है जहां अरबों का खजाना छिपा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में हम किसी भूखंड की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि यहां पर एक ऐसी झील है जिसमें अरबों का खजाना है लेकिन इतना खजाना होने पर न ही तो अभी तक इसे निकालने का प्रयास किया जाता है और न ही यहां कोई सुरक्षा के प्रबंध हैं। आइए जानते हैं यहां कैसे आया ये खजाना और इसे क्यों नहीं निकाला जाता है।

विज्ञापन

कहां पर है खजाना

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख झीलों में से कमरुनाग झील यहां मंडी तीसरी प्रमुख झील है। यह झील मंडी से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर रोहांडा के घने जंगलों में स्थित है। इस झील का नाम घाटी यहां के के देवता कमरुनाग के नाम पर पड़ा है। इसी झील में अरबों का खजाना होने की बात कही जाती है। हालांकि, अब तक किसी ने झील की गहराइयों से खजाना निकालने का प्रयास नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आया यहां इतना खजाना

दरअसल यहां पर झील के पास ही एक मंदिर है। इसे बाबा कमरुनाग का मंदिर कहा जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि प्रतिवर्ष 14-15 जून को बाबा कमरुनाग पूरी दुनिया में दर्शन देते हैं। इस खास मौके पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस झील में खजाना होने का कारण बहुत ही हैरान कर देने वाला है। दरअसल लोग शमनोकामना पूर्ति होने के बाद यहां पर झील में रुपए, पैसे हीरे-जवाहरात चढ़ाते हैं। महिलाएं सोने चांदी के जेवर इस झील को अर्पित कर देती हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है इसलिए इस झील में अरबों का खजाना होने की बात कही जाती है।

विज्ञापन

भेंट चढ़ाने का होता है निश्चित समय

झील में अपने आराध्य के नाम से भेंट चढ़ाने का भी एक निश्चित समय होता है। जब यहां के मुख्य देव यानी कमरुनाग बाबा कलेबा अर्थात भोग लगता है, तब ही झील में भेंट डाली जाती है। यहां पर इतना खजाना होने के बाद भी कोई सुरक्षा के लिए नहीं लगा होता है। लोगों की आस्था है कि कमरुनाग देव इस खजाने की रक्षा करते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed