फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ujjain humanoid robot arrives with bodyguards a shop inauguration ribbon cutting breaks into dance viral video

वायरल वीडियो: उज्जैन एक दुकान के उद्घाटन में पहुंचा रोबोट, लाल गमछा पहन ठुमके लगाता आया नजर

Tue, 25 Aug 2026 01:54 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 25 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह दुकान नहीं, बल्कि वहां पहुंचा एक ह्यूमनॉइड रोबोट था, जिसने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन
Ujjain humanoid robot arrives with bodyguards a shop inauguration ribbon cutting breaks into dance viral video
उज्जैन रोबोट वायरल वीडियो - फोटो : @NilayPhotos

विस्तार

उज्जैन दुकान के उद्घाटन में पहुंचे ह्यूमनॉइड रोबोट का वायरल वीडियो: नई दुकान के उद्घाटन के मौके पर आमतौर पर परिवार, दोस्तों और खास मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है। लेकिन इस दुकान के मालिक ने उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने इस खास मौके पर एक ऐसे मेहमान को बुलाया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह दुकान नहीं, बल्कि वहां पहुंचा एक ह्यूमनॉइड रोबोट था, जिसने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन

Viral Video: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल हो रहे वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट दुकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होता नजर आ रहा है। इस दौरान परंपरागत अंदाज में रोबोट के गले में नारंगी रंग का गमछा डाला गया और उसे रेड कार्पेट पर खड़ा किया गया। पूजा की रस्म पूरी होने के बाद रिबन काटकर दुकान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प पल उद्घाटन के बाद देखने को मिला। जब रोबोट ने वहां मौजूद लोगों के सामने डांस करना शुरू कर दिया। रोबोट को ठुमके लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाले और वीडियो बनाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो-

 



वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

दुकान के उद्घाटन में पहुंचे ह्यूमनॉइड रोबोट के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मार्केटिंग का एक स्मार्ट तरीका। तो वहीं कई लोगों ने इसकी तुलना चीन में तेजी से बढ़ रही ह्यूमनॉइड रोबोट टेक्नोलॉजी से भी की। 



दुकान के उद्घाटन को यादगार बनाने का अनोखा आइडिया

जानकारी के मुताबिक, इस ह्यूमनॉइड रोबोट को इंदौर की कंपनी बिद्युत इनोवेशन की ओर से उपलब्ध कराया गया था। दुकान के उद्घाटन को खास और यादगार बनाने के लिए मालिक ने यह अनोखा आइडिया अपनाया। दिलचस्प बात यह रही कि उनका यह प्रयोग लोगों को खूब पसंद आया। देखते ही देखते दुकान के उद्घाटन से ज्यादा चर्चा वहां पहुंचे ह्यूमनॉइड रोबोट की होने लगी और उसका डांस सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचने लगा।


Viral Video: महिला ने पति से छिपाकर रखे 12 लाख रुपये, चूहों ने कुतर दिए नोट, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: जिसे लोग पागल कहकर दूर रहते थे, बच्ची ने उसी की कलाई पर बांधी राखी, दिल छू लेगा वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed