फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   School girl tied rakhi to the person whom people were calling mad raksha bandhan viral video

Viral Video: जिसे लोग पागल कहकर दूर रहते थे, बच्ची ने उसी की कलाई पर बांधी राखी, दिल छू लेगा वीडियो

Mon, 24 Aug 2026 01:58 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 24 Aug 2026 01:58 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची और एक बेसहारा शख्स के बीच बने अनोखे रिश्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची सड़क किनारे मौजूद एक ऐसे शख्स को राखी बांधती नजर आ रही है, जिसे लोग अक्सर बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ समझते हैं। 

विज्ञापन
School girl tied rakhi to the person whom people were calling mad raksha bandhan viral video
बच्ची ने बेसहारा शख्स की कलाई पर बांधी राखी - फोटो : @soni4362devi

विस्तार

Raksha Bandhan Viral Video: रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची और एक बेसहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स के बीच बने अनोखे रिश्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची सड़क किनारे मौजूद एक ऐसे शख्स को राखी बांधती नजर आ रही है, जिसे लोग अक्सर पागल समझते हैं। इसके बाद वह बच्ची को अपने पास मौजूद लाठी ही राखी के बदले तोहफे में दे देता है। वीडियो में नजर आ रहा भावुक पल लोगों का दिल छू रहा है। 

विज्ञापन


Viral Video: रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल, खुशी से छलक पड़े मेड के आंसू

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, वीडियो में गंदे और फटे कपड़े पहने एक व्यक्ति स्कूल ड्रेस में जा रही बच्ची के पास पहुंचता दिखाई देता है। शुरुआत में बच्ची उसे देखकर घबरा जाती है और उससे दूरी बनाने लगती है। आसपास मौजूद लोग उस व्यक्ति को ‘पागल’ कहकर बुलाते हैं। हालांकि, तभी बच्ची की नजर उसके हाथ में मौजूद राखी पर पड़ती है और उसका डर कम हो जाता है। इसके बाद बच्ची आगे बढ़कर उस व्यक्ति की कलाई पर राखी बांध देती है। राखी बंधवाने के बाद वह शख्स बच्ची के पैरों में झुक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soni Devi (@soni4362devi)


बता दें कि, रक्षाबंधन पर भाई की ओर से बहन को उपहार देने की परंपरा है, लेकिन आर्थिक तंगी और बदहाल स्थिति के कारण उसके पास देने के लिए कुछ खास नहीं था। आखिरकार, वह अपने पास मौजूद एकमात्र लाठी ही बच्ची को उपहार के तौर पर सौंप देता है। इस भावुक पल को देख लोगों का कहना है कि, उस शख्स ने अपनी लाठी बच्ची की सुरक्षा के लिए उसे दी। जिस व्यक्ति को समाज खुद कमजोर और बेसहारा समझता है, उसने भी बच्ची की सुरक्षा और भलाई के बारे में सोचा। यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद लोग इस शख्स की भावनाओं की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Viral Video: जेब्रा के झुंड में घुसी शेरनी, कमजोर कड़ी पहचानकर पलट दिया पूरा खेल

Viral Video: सरसों के तेल से भरे टैंक में नहाया शख्स, बाल धोकर बदन भी रगड़ा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया। लोगों का कहना था कि, अगर यह वीडियो स्क्रिप्टेड भी है, तब भी इसके जरिए दिया गया संदेश काफी खूबसूरत है। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  जिस शख्स को समाज 'पागल' कहकर नजरअंदाज कर देता है, उसके भीतर भी सम्मान, अपनापन और रिश्तों की समझ हो सकती है।

Viral Video: चाइनीज कहने पर बच्ची ने कही ऐसी बात, लोग कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed