वायरल वीडियो: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग
वायरल वीडियो: बेंगलुरु से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ऑटो ड्राइवर सड़क पर स्कूटी सवार एक लड़की के साथ-साथ अपना ऑटो चलाता नजर आ रहा है। ड्राइवर की इस हरकत को देखकर ऑटो में बैठे यात्रियों को पहले कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद जब पूरी सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और ही निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरू ऑटो ड्राइवर और स्कूटी सवार लड़की का वायरल वीडियो: ऑटो में छेड़छाड़ और महिलाओं से बदसलूकी की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। ऐसी खबरों के चलते सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन बेंगलुरु से सामने आया यह मामला कुछ अलग है, जहां एक ऑटो ड्राइवर सड़क पर स्कूटी सवार एक लड़की के साथ-साथ अपना ऑटो चलाता नजर आ रहा है। शुरुआत में ऑटो में बैठे यात्रियों को भी स्थिति संदिग्ध लगी, मगर बाद में पूरी सच्चाई सामने आने पर मामला बिल्कुल अलग निकला।
Viral Video: महिला ने पति से छिपाकर रखे 12 लाख रुपये, चूहों ने कुतर दिए नोट, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वायरल हो रहे इस वीडियो को एक कॉर्पोरेट कर्मचारी लड़की ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह बेंगलुरु में सफर के दौरान एक उबर ऑटो में बैठी थीं। इसी दौरान उनकी नजर एक स्कूटी सवार लड़की पर पड़ी, जिसके साथ उनका ऑटो लगातार आगे बढ़ रहा था। शुरुआत में उन्हें ऑटो ड्राइवर की इस हरकत पर हैरानी हुई और उन्होंने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
हालांकि, कुछ देर बाद पूरा मामला समझ में आया। दरअसल, लड़की की स्कूटी खराब हो गई थी और वह उसे आगे ले जाने में परेशानी का सामना कर रही थी। ऐसे में ऑटो ड्राइवर ने मदद के लिए अपना पैर स्कूटी से लगा दिया और ऑटो की मदद से उसे आगे बढ़ाने लगा। बताया गया कि ड्राइवर करीब 10 से 15 मिनट तक इसी तरह लड़की की मदद करता रहा और उसे सुरक्षित जगह तक पहुंचाने के बाद ही वहां से आगे बढ़ा।
स्कूटी सवार लड़की की मदद करते ऑटो ड्राइवर के इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने ऑटो ड्राइवर की दिल से तारीफ की तो वहीं एक यूजर ने लिखा- पहला ख्याल यही आता है कि ड्राइवर लड़की को परेशान कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं था।
Viral Video: जिसे लोग पागल कहकर दूर रहते थे, बच्ची ने उसी की कलाई पर बांधी राखी, दिल छू लेगा वीडियो
Viral Video: मां-पिता नहीं थे पास, कमांडर के गले लगते ही छलक पड़े सैनिक के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो
बताया जा रहा है कि इस नेक पहल करने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम तनजीम है। घटना के दौरान ऑटो में मौजूद महिला यात्री ने भी ड्राइवर के इस मददगार रवैये की सराहना की। उन्होंने उबर इंडिया से अपील की कि तनजीम जैसे ड्राइवर की इस इंसानियत को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और उनके किराए या कमाई में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।