फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Uganda Jungle Safari Elephant tucked her baby leg in its trunk heartwarming moment viral video

Viral Video: शैतानी करते नन्हे हाथी पर हथिनी ने कुछ इस तरह लुटाया प्यार, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Fri, 03 Jul 2026 03:34 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 03 Jul 2026 03:34 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हथिनी और उसके बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक मां अपने बच्चे पर प्यार और डांट एक साथ न्यौछावर करती नजर आती है। वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। 

विज्ञापन
Uganda Jungle Safari Elephant tucked her baby leg in its trunk heartwarming moment viral video
हथिनी का अपने बच्चे के साथ लाड़ वाला पल - फोटो : @wildfriendsafrica

विस्तार

Elephant Mother And Baby Viral Video: इंसानों की तरह जानवरों की दुनिया भी प्यार, ममता और अपनापन जैसे भावों से भरी होती है। जंगल में एक मां अपने बच्चों की उसी तरह देखभाल करती है, जैसे इंसानों की दुनिया में एक मां करती है। उनके बीच का स्नेह, सुरक्षा और लगाव यह दिखाता है कि प्रेम और रिश्तों की भावना सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं बल्कि प्रकृति के हर जीव में किसी न किसी रूप में मौजूद है। इन दिनों सोशल मीडिया पर युगांडा सफारी से मां-बच्चे की बॉन्डिंग का एक ऐसा ही ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथिनी अपने बच्चे पर प्यार और डांट एक साथ न्यौछावर करती नजर आ रही है। 

विज्ञापन

Viral Video: हैंडल पर पैर रख बाबा ने सड़क पर दौड़ाई बाइक, लोग बोले- परलोक जाने की बहुत जल्दी है
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक नन्हा हाथी का बच्चा बड़े हाथियों के बीच खड़ा है। कभी इधर तो कभी उधर उसकी शैतानी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इतने में यह सब देख रही उसकी मां सूंड में उसका एक हाथ दबा चलने लगती है। बच्चे को हथिनी की सूंड में लटके हुए देख यह लग रहा है कि, वो मां से कह रहा हो 'छोड़ दो मुझे अभी और खेलना है' पर मां मानने को तैयार ही नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wildfriends Africa 🌍 (@wildfriendsafrica)


बता दें कि, हाथी के बच्चे स्वभाव से बेहद जिज्ञासु और शरारती होते हैं। वे हर नई चीज़ को अपनी सूंड से छूकर समझने की कोशिश करते हैं। उन्हें कीचड़ और पानी में खेलना बेहद पसंद होता है उनकी शरारतों के बीच मां हथिनी हमेशा उन पर नजर रखती है और जरूरत पड़ने पर प्यार से अनुशासन भी सिखाती है।


हथिनी और उसके बच्चे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- एक मां का बच्चे को यूं उठाकर ले जाना बिल्कुल भी आम नहीं है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- हर प्रजाति के छोटे बच्चे अपनी मांओं की नाक में दम कर देते हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- मैंने भी अपने भतीजे को किसी दुकान से ऐसे पकड़कर उठाया है, जैसे वह कोई सूटकेस हो।


Viral Video: सड़क किनारे बैठकर स्ट्रीट लाइट के सहारे पढ़ाई करती बच्ची, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: बारिश में सड़क के बीचों-बीच डांस रील बनाती लड़की और पीछे से आती तेज रफ्तार बस, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed